फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Congress MLA lashes out at engineer in Bhopal, severely reprimands him, expresses anger over metr

Bhopal News: भोपाल में इंजीनियर पर भड़के कांग्रेस विधायक, जमकर सुनाई खरी-खोटी, मेट्रो काम पर फूटा गुस्सा

Sat, 06 Dec 2025 05:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 06 Dec 2025 05:09 PM IST
सार

पुराने भोपाल में मेट्रो निर्माण से बिगड़ी सड़कों, धूल और ट्रैफिक जाम पर भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील भड़क गए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने मेट्रो इंजीनियर को फटकार लगाई और बिना योजना सड़कें खोदने व हादसों का खतरा बढ़ाने का आरोप लगाया। विधायक ने मेट्रो काम के साथ यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।

विज्ञापन
Bhopal News: Congress MLA lashes out at engineer in Bhopal, severely reprimands him, expresses anger over metr
विधायक आतिफ अकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराने भोपाल में मेट्रो निर्माण के चलते बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था और जर्जर सड़कों को लेकर भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। लगातार उड़ती धूल, सड़क पर बने गड्ढों और रोज लगने वाले जाम से नाराज विधायक ने मौके पर पहुंचकर ठेका कंपनी के इंजीनियरों और मेट्रो अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन



बिना किसी समुचित योजना के सड़कों की खुदाई
शुक्रवार देर रात विधायक अकील सिंधी कॉलोनी और डीआईजी बंगला क्षेत्र में पहुंचे, जहां मेट्रो के ऑरेंज लाइन सेकेंड फेज के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी समुचित योजना के सड़कों की खुदाई कर दी गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन महीने से शिकायत कर रहा हूं, लेकिन हालात जस के तस हैं। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और चैंबर इतने ऊंचे बना दिए गए हैं कि दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-MANIT भोपाल और IIT जम्मू के बीच बड़ा अकादमिक करार, हाई-एंड रिसर्च और संयुक्त PhD को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिकेडिंग के कारण हर दिन ट्रैफिक जाम
विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण से पहले न तो स्थानीय लोगों से संवाद किया गया और न ही ट्रैफिक प्रबंधन की ठोस व्यवस्था की गई। बैरिकेडिंग के कारण हर दिन ट्रैफिक जाम लग रहा है, जिससे लाखों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि सुभाषनगर डिपो से करोंद तक लगभग 8.77 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट पर दूसरे चरण का काम जारी है। इस रूट में छह एलिवेटेड और दो अंडरग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित हैं। फिलहाल निर्माण कार्य की धीमी गति और अव्यवस्था ने पुराने भोपाल की जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें-किराया 5 गुना तक बढ़ा,फिर भी यात्रा अनिश्चित,भोपाल में इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द,यात्री बेहाल


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र
मेट्रो निर्माण से उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए विधायक आतिफ अकील ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पुराने शहर में डबल डेकर ब्रिज बनाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे मेट्रो और सड़क यातायात दोनों को राहत मिलेगी, जाम की समस्या कम होगी और पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जा सकेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed