फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Congress distances itself from Baraiya's statement, party says it's a personal opinion; MLA issue

Bhopal News: बरैया के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, पार्टी बोली-यह व्यक्तिगत राय, विधायक ने दिया स्पष्टीकरण

Sat, 17 Jan 2026 08:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 17 Jan 2026 08:47 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान से पार्टी ने दूरी बना ली है। कांग्रेस ने बयान को विधायक की व्यक्तिगत राय बताते हुए स्पष्टीकरण मांगा, जिसे बरैया ने दे दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के पक्ष में है और ऐसे बयानों से सहमत नहीं है।

विज्ञापन
Bhopal News: Congress distances itself from Baraiya's statement, party says it's a personal opinion; MLA issue
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर कांग्रेस ने साफ तौर पर दूरी बना ली है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बलात्कार जैसे गंभीर अपराध को लेकर दिया गया बयान कांग्रेस की सोच नहीं, बल्कि विधायक की व्यक्तिगत राय है। इस मामले में पार्टी ने बरैया से स्पष्टीकरण भी मांग लिया है, जिसे उन्होंने दे दिया है।
विज्ञापन


यह बयान मेरा नहीं 
फूल सिंह बरैया ने स्पष्ट किया कि उनके नाम से जो बयान वायरल हो रहा है, वह उनका नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बयान हरिमोहन झा साहब का है, जो बिहार के दर्शनशास्त्र के एचओडी थे। बरैया ने बताया कि उन्होंने केवल हरिमोहन झा के बयान को संदर्भ के तौर पर कोर्ट किया था, लेकिन वे स्वयं इस बयान से सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन


बलात्कार करने वाले अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बलात्कार करने वाले अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, वह केवल अपराधी होता है और उसे कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बरैया का बयान पार्टी की आधिकारिक लाइन नहीं है और कांग्रेस इससे सहमत नहीं है। पटवारी ने बताया कि विधायक से स्पष्टीकरण मांगा गया था, जो उन्होंने पार्टी को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-इंदौर त्रासदी पर भोपाल में कांग्रेस का उपवास,मंत्री के इस्तीफे की मांग,नेता बोले-जारी रहेगा विरोध

क्या था बरैया का बयान
सोशल मीडिया पर दिए एक इंटरव्यू में विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा था कि देश में सबसे ज्यादा बलात्कार SC-ST और OBC वर्ग से जुड़े मामलों में होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी सुंदर महिला को देखकर व्यक्ति का दिमाग विचलित हो सकता है और इसी कारण बलात्कार जैसी घटनाएं होती हैं। साथ ही उन्होंने बलात्कार को धर्मग्रंथों से जोड़ने जैसी टिप्पणी भी की थी, जिस पर तीखा विवाद खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें-अपने बयान पर नहीं मांगी माफी; दो साल की बच्चियों को लेकर फिर से कर दी विवादित टिप्पणी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed