{"_id":"68e11cac4142985ce70cae1a","slug":"bhopal-news-bjp-woman-leader-dragged-and-beaten-by-gurjars-temple-seized-others-blocked-from-worship-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भाजपा नेत्री को गुर्जरों ने सड़क पर घसीटकर पीटा, मंदिर पर जमा रखा है कब्जा, नहीं करने देते पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भाजपा नेत्री को गुर्जरों ने सड़क पर घसीटकर पीटा, मंदिर पर जमा रखा है कब्जा, नहीं करने देते पूजा
Sat, 04 Oct 2025 06:41 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 04 Oct 2025 06:41 PM IST
सार
शिव मंदिर में पूजा करने पहुंची भाजपा नेत्री के साथ गुर्जर समाज के कुछ लोगों और महिलाओं ने मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र की महिला भाजपा नेत्री के साथ सरेआम मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला अपने कॉलोनी के शिव मंदिर में पूजा करने गई थी लेकिन कॉलोनी में रहने वाले गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें मंदिर जाने से रोका और नहीं मानने पर मंदिर से घसीटते हुए बीच सड़क पर लेकर आए और जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि गुर्जर लोग किसी भी अन्य समाज के लोगों को मंदिर में नहीं जाने देते। भाजपा नेत्री का आरोप है कि कॉलोनी के मंदिर में गुर्जर समाज के लोगों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
भाजपा बिलखिरिया मंडल की महामंत्री 55 वर्षीय सकुन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह कॉलोनी के मंदिर में पूजा करने पहुंची थीं, तभी गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें पीटा। पीड़िता ने कहा कि उनके पति कमलेश शर्मा अशोका गार्डन में रहते हैं और एक होटल में नौकरी करते हैं, जबकि बेटा मिसरोद स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। इसलिए वह गांव में अकेली रहती हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले भी एक ब्राह्मण परिवार के साथ मंदिर जाने को लेकर मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Umaria News: प्रताड़ना से तंग वनपाल ने कुएं में लगाई छलांग, साथियों ने निकाला, अधिकारियों पर आरोप
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर भी पुलिस केवल समझाइश देकर वापस चली गई। जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंची तो गुर्जर समाज के लोगों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की। बाद में उन्होंने बलराम गुर्जर, सुनील गुर्जर, अनुराग गुर्जर, अन्नू गुर्जर और गीता गुर्जर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने सामान्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि तीन महिला और एक पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है। पीड़िता ने कहा कि वह राजनीति से जुड़ी हैं और समाज की बात उठाती हैं, इसलिए उन्हें टारगेट करके पीटा गया है।
