फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Auto and car collide head-on four women going to work injured

Bhopal News: ऑटो और कार आमने-सामने से भिड़े, काम पर जा रहीं चार महिलाएं घायल

Tue, 28 Nov 2023 03:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 03:13 PM IST
सार

Bhopal News: राजधानी भोपाल में सुबह कई लोग हादसे का शिकार हो गए। महिला यात्री ऑटो में सवार होकर मजदूरी करने जा रही थीं। तभी ऑटो की टक्कर कार से हो गई। इसमें महिलाएं घायल हो गईं।

विज्ञापन
Bhopal News Auto and car collide head-on four women going to work injured
सड़क हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

भोपाल में गांधी नगर थाना क्षेत्र के अब्बास नगर में मंगलवार सुबह ऑटो और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार महिलाएं और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ऑटो में सवार चारों महिलाएं सुबह काम पर जा रहीं थीं, तभी सामने से आ रही कार से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसमें कार सवार को भी मामूली चोटें आईं हैं। इसके बाद एक्सीडेंट के दौरान मौजूद रहवासियों ने महिलाओं और ऑटो चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल चार महिलाओं में से दो महिलाएं बैरागढ़ की और दो गांधीनगर की हैं। पुलिस ने इसमें मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


परिजनों ने की मुआवजे की मांग
इधर, पीड़ितों के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। घायल लक्ष्मी अहिरवार के पति हरीश अहिरवार का कहना है। लक्ष्मी अब्बास नगर के पास गोकुल धाम फैक्ट्री में काम करती है। वह सुबह ऑटो से काम करने फैक्ट्री जा रही थी। तभी ये हादसा हो गया है। इसमें लक्ष्मी को गंभीर चोट आई है, उनके मल्टीपल फ्रैक्चर हो गए हैं। हम मेहनत मजदूरी करके अपना घर चलाते हैं। हमारी मांग है कि हमें उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed