फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Applications for CM Ladli Bahna Yojana will be filled from tomorrow, one thousand rupees will be

Bhopal News: सीएम लाडली बहना योजना के आवेदन कल से भरे जाएंगे, जून से मिलेंगे एक हजार रु

Fri, 24 Mar 2023 08:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Mar 2023 08:04 PM IST
सार

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि लाड़ली बहना योजना  के तहत आवेदन शनिवार से लिए जाएंगे। योजना के अंतर्गत समग्र आईडी में ईकेवायसी के साथ ही महिला का बैंक खाता आधार से लिंक तथा डीबीटी इनेब्ल्ड होना जरूरी है।

विज्ञापन
Bhopal News: Applications for CM Ladli Bahna Yojana will be filled from tomorrow, one thousand rupees will be
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फार्म शनिवार से भरना शुरू हो जाएंगे। प्रदेश की करीब 80 लाख महिलाओं को जून से प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलने लगेंगे। भोपाल में योजना के तहत पात्र महिलाओं के आवेदन लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामवार और नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार कैम्प लगाए जाएगे। पात्र महिलाओं से फॉर्म 25 मार्च से 30 अप्रैल तक लिए जाएंगे। जिनकी ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल और मोबाइल एप पर की जाएगी। भोपाल जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगने वाले कैम्प का माइक्रोप्लान तैयार कराया गया है। 
विज्ञापन


कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि लाड़ली बहना योजना  के तहत आवेदन शनिवार से लिए जाएंगे। योजना के अंतर्गत समग्र आईडी में ईकेवायसी के साथ ही महिला का बैंक खाता आधार से लिंक तथा डीबीटी इनेब्ल्ड होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि समग्र आईडी में ईकेवायसी कराने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है । यह सेवा पूर्णतः निशुल्क है कियोस्क, सेवा प्रदाता को सरकार द्वारा भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
योजना के तहत आवेदन करने के लिए समग्र आईडी में ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल्ड होना जरूरी है। जिले में कोई भी पात्र महिला लाड़ली बहना योजना के लाभ से छूटे नहीं, इसके लिए अधिकारियों द्वारा सीएससी सेंटर्स, लोक सेवा केंद्र, कियोस्क तथा पंचायतों का निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया जा रहा है और महिलाओं से भी चर्चा कर जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें वेब पोर्टल एवं मोबाईल ऐप ऐन्ड्राइड का निर्माण, संचालन एवं संधारण मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन एमपीएसइडीसी द्वारा किया जा रहा है। योजना अंतर्गत कैम्प प्रभारियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रविष्टि के लिए निर्मित वेब पोर्टल का डोमेन lbadmin.mp.gov.in है तथा ऐन्ड्राइड मोबाईल ऐप CM Ladli Bahna (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpgov.laadli_behna) गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। इस पर समग्र लॉगिन आईडी का उपयोग कर लॉगिन किया जा सकता है।

 
वेव पोर्टल एवं मोबाईल ऐप के द्वारा कैम्प प्रभारियों के माध्यम से योजना अंतर्गत समस्त संभावित पात्र आवेदिकाओं के आवेदन की ऑनलाईन प्रविष्टि जिले के माइक्रोप्लान अनुसार 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 के मध्य की जाएगी। MPSDC द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर किसी भी समस्या के लिए संपर्क किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed