{"_id":"6644dbc370655835760c67cb","slug":"bhopal-news-action-continues-on-encroachment-encroachers-not-ready-to-accept-even-after-fine-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: राजधानी में अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी, जुर्माने के बाद भी मानने को तैयार नहीं अतिक्रमणकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: राजधानी में अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी, जुर्माने के बाद भी मानने को तैयार नहीं अतिक्रमणकारी
Wed, 15 May 2024 09:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 May 2024 09:29 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में जगह-जगह खाली पड़े सरकारी जगह में लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम लगातार जुर्माना कर रहा है, इसके बावजूद कुछ दिन बाद लोग दोबारा से अतिक्रमण कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम लगातार मुहिम चल रहा है। इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। संस्थाओं के सामने और रोड के किनारे लगे ठेलों को नगर निगम उठाकर ले जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने नगर निगम अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। गन्ने की रखी, चाय और पान के ठेले हटाए गए, तो वाहन रिपेयरिंग दुकानों से सामान जब्त किया गया। कार्रवाई का विरोध लोगों किया। नगर निगम की टीम दोपहर में कार्रवाई के लिए पहुंची।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईएसबीटी बस स्टैंड के परिसर एवं सड़क किनारे अतिक्रमण होने और जाम की स्थिति बनने के कारण राहगीरों को खासी परेशानी हो रही थी। ऐसे में बुधवार को अतिक्रमण और बीसीएलएल अधिकारियों की टीम फिर से मैदान में उतरी और कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आईएसबीटी के आसपास स्थिति सभी वेंडर्स को समझाइश दी गई कि वे प्राइवेट पार्किंग में ही अपनी गाड़ियां खड़ी करें। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था देखने निकले कमिश्नर
इधर, नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने सफाई व्यवस्था और पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान जिम्मेदारों को वीडियो कॉल भी किया। उन्होंने इस दौरान कहा है कि भोपाल में मिक्स कचरा देने वाले रहवासी पर अब कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कई इलाकों में लोग सूखा-गीला कचरा एक साथ दे रहे हैं। पिछले दिनों कचरा प्लांट के निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने हकीकत भी जानी थी। बुधवार को भी उन्होंने कई इलाकों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कमिश्नर ने श्यामला हिल्स, नादिर कॉलोनी, अंसल अपार्टमेंट क्षेत्र में साफ-सफाई कराने, अशोका लेक व्यू होटल के पीछे खुली भूमि का समतलीकरण व सौंदर्यीकरण कराने, बोट क्लब से वर्धमान पार्क तक पॉथ-वे स्थित भवन का बेहतर ढंग से संधारण करने व यहां स्थित खुली भूमि पर पौधे लगाने को कहा।
विज्ञापन
