फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MP Congress will run a campaign regarding caste census, Patwari said – there will be a big rally in Bh

Bhopal: जातिगत जनगणना को लेकर MP कांग्रेस चलाएगी अभियान,पटवारी बोले-भोपाल में होगी बड़ी रैली,आएंगे राहुल गांधी

Thu, 01 May 2025 06:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 01 May 2025 06:09 PM IST
सार

कांग्रेस जातिगत जनगणना को लेकर अभियान चलाएगी। 3 से 10 मई तक जिलों में रैलियां करेंगे। 10 से 20 मई तक विधानसभा में जातिगत जनगणना की रैलियां निकाली जाएगी। भोपाल में बड़ी रैली की जाएगी,जिसमें राहुल गांधी को आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal: MP Congress will run a campaign regarding caste census, Patwari said – there will be a big rally in Bh
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा एक दिन पहले देश भर में जातिगत जनगणना को लेकर घोषणा के बाद कांग्रेस इसे अपनी जीत बता रही है। इसे लेकर पीसीसी चीफ़ जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस जातिगत जनगणना को लेकर अभियान चलाएगी। 3 से 10 मई तक जिलों में रैलियां करेंगे। 10 से 20 मई तक विधानसभा में जातिगत जनगणना की रैलियां निकाली जाएगी। इसके बाद डोर टू डोर संपर्क करेंगे। इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। पटवारी ने बताया कि जून में राजधानी भोपाल में बड़ी रैली की जाएगी। जिसमें राहुल गांधी को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन





देश का उत्पादन कम हुआ 12 से 10 प्रतिशत पर आया
जीतू पटवारी ने कहा कि देश का उत्पादन कम हुआ है, 12 से 10 प्रतिशत पर आया है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह को सबसे ज्यादा झूठा बताया है। पटवारी ने कहा कि शिवराज सबसे अधिक झूठ बोलने वाले नेता है। गूगल मे सर्च करो तो पांच लोगों मे उनका नाम आता है। 2011 में यूपीए सरकार ने जनगणना करने की बात की। राहुल गांधी हमेशा देशहित में काम करते है। धान के समर्थन मूल्य गैस सिलेंडर के मूल्य का क्या हुआ। आज सभी किसान परेशान हो रहे है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-लव जिहाद को लेकर सामाजिक जागरूकता विशेष कार्यशाला आयोजित की
विज्ञापन
विज्ञापन



पटवारी ने गिनाए बीजेपी नेताओं के बयान
पीसीसी चीफ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा था कि जातियों की बात करना पाप है। जो जातियों की बात करता है, वह पापी आदमी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा था बटोगे तो कटोगे। यह बयान भी जातिगत जनगणना के खिलाफ ही दिया था। केन्द्र सरकार के बहुत समझदार मंत्री नितिन गडकरी हैं, उन्होंने कहा था जो करेगा जात-पात की बात, उसको मैं मारूंगा लात। हमारे शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव ने भी ऐसी बातें कहीं हैं। मोहन यादव ने तो चार जातियां बताईं थीं। उन्होंने कहा था देश में चार जातियां हैं, किसान, युवा, गरीब और महिला। ये भी उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर क्रिटिसिज्म ही किया था।

यह भी पढ़ें-ऐशबाग में फिर सक्रिय हुआ ठग गिरोह, नकली नोटों की गड्डी थमाकर ले लिए महिला के जेवर



आप सांसद हो या सर्कस में काम करने वाले
 पटवारी ने भोपाल से सांसद आलोक शर्मा के नसबंदी वाले बयान पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि आलोक शर्मा आप सांसद हो या सर्कस में काम करने वाले हो। जिस रेस्टोरेंट में काम हो रहा था उसपर बुलडोजर क्यों नहीं चला, जांच हो जाएगी तो भाजपा नेता निकलेंगे। वहीं पीसीसी चीफ ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed