{"_id":"67a75b08265d7c0a810d0c58","slug":"bhopal-mou-between-aiims-bhopal-and-pandit-khushilal-ayurveda-mahavidyalaya-an-important-step-to-promote-inn-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: एम्स भोपाल और पंडित खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय के बीच एमओयू,नवाचार को बढ़ावा देने एक महत्वपूर्ण कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: एम्स भोपाल और पंडित खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय के बीच एमओयू,नवाचार को बढ़ावा देने एक महत्वपूर्ण कदम
Sat, 08 Feb 2025 06:54 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 08 Feb 2025 06:54 PM IST
सार
एम्स और खुशीलाल शर्माआयुर्वेद महाविद्यालय एक महत्वपूर्ण समझौता एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करना, स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देना और आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा में अनुसंधान के अवसरों को बढ़ाना है।
विज्ञापन
एमओयू पर हस्ताक्षर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एम्स भोपाल और पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण समझौता एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करना, स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देना और आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा में अनुसंधान के अवसरों को बढ़ाना है। एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने कहा है कि यह साझेदारी शैक्षणिक उत्कृष्टता, रोगी देखभाल और अनुसंधान में नवाचार को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समझौते के माध्यम से दोनों संस्थान आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के बीच समन्वय स्थापित करेंगे और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा के बीच एक पुल
समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रो. सिंह ने कह कि यह समझौता ज्ञापन दोनों संस्थानों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा के बीच एक पुल बनाने, रोगी परिणामों को बेहतर बनाने और नए शोध के रास्ते तलाशने के लिए है। हम ट्रांस्लेशनल रिसर्च के माध्यम से आयुर्वेद में उन्नत शोध और चिकित्सा की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिलेगा बढ़ावा
पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने इस साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान और समकालीन विज्ञान के बीच एक सेतु स्थापित करना है, ताकि समग्र स्वास्थ्य सेवा और शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिल सके। इस सहयोग के माध्यम से अकादमिक आदान-प्रदान, नैदानिक अनुसंधान और एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रथाओं के क्षेत्र में नए मानक स्थापित होने की उम्मीद है। इससे भोपाल में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक अग्रणी केंद्र के रूप में मजबूती आएगी।