{"_id":"68514b575600730dc9000853","slug":"bhopal-monalisa-s-song-sadgi-which-became-famous-from-prayagraj-released-reached-bhopal-for-promotion-fil-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: प्रयागराज से फेमस हुई मोनालिसा का गाना सादगी रिलीज, प्रमोशन के लिए पहुंची भोपाल, जल्द शुरू होगी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: प्रयागराज से फेमस हुई मोनालिसा का गाना सादगी रिलीज, प्रमोशन के लिए पहुंची भोपाल, जल्द शुरू होगी फिल्म
Tue, 17 Jun 2025 05:48 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:48 PM IST
सार
प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचते हुए देशभर में फेमस हुई मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ है, जिसके प्रमोशन में वे जुटी हैं। इसी सिलसिले में वे मंगलवार भोपाल पहुंची हैं। उनके साथ इस गाने के सिंगर उत्कर्ष सिंह भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
भोपाल में मोनालिसा की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचते हुए देशभर में फेमस हुई मध्यप्रदेश की साधारण सी लड़की आज बॉलीवुड के सफर पर है। हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ है, जिसके प्रमोशन में वे जुटी हैं। इसी सिलसिले में वे मंगलवार भोपाल पहुंची हैं। उनके साथ इस गाने के सिंगर उत्कर्ष सिंह भी पहुंचे हैं। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि वह किस तरह से इस गाने को लेकर उत्साहित हैं। साथ ही अपने सफर के बारे में भी बताया। मोनालिसा ने अमर उजाला को बताया कि जल्द ही उनकी एक फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर शुरू होने वाली है।
अपने सहेलियों और बहनों को भी बॉलीवुड ले जाएंगी मोनालिसा
मोनालिसा ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि वह बहुत ही खुश है। वे भगवान की कृपा मानती हैं कि इतने छोटे से परिवार से होने के बाद भी उनको इतना बड़ा मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आगे अगर मौका मिला तो वह अपने सहेलियों और बहनों को भी बॉलीवुड में ले जाएंगी। उनकी शिक्षा को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई बहुत जरूरी है। सभी को पढ़ाई करना चाहिए। वह पढ़ नहीं पाई लेकिन अब वह पढ़ाई भी कर रही है और साथ में एक्टिंग भी सीख रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-किसान, कर्मचारी और जनता के हित में हुए फैसले, 9 साल से लंबित पदोन्नति मामलों का हुआ समाधान
वीडियो देखकर परिवार वालों को नहीं हो रहा विश्वास
मोनालिसा ने बताया कि, उनके इस नए रुप को देखने के बाद खुद उनके घर वाले भी हैरान हो गए। मोनालिसा ने यह भी बताया कि जब वह पहली बार कैमरे के सामने गई तो उन्हें कैसा लगा। मोनालिसा ने कहा कि, सादगी की शूटिंग के लिए जब मैं पहली बार कैमरे के सामने गई तो मुझे बहुत अच्छा लगा। म्यूजिक वीडियो में मुझे देखने के बाद मेरे परिवार वालों को विश्वास नहीं हो रहा था कि ये मैं हूं। मुझे देखने के बाद उन्हें भी बहुत अच्छा लगा।
यह भी पढ़ें-हाई कोर्ट में अंबेडकर की मूर्ति लगाने कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन, 25 को ग्वालियर में सामूहिक उपवास
ऐसे बदली जिंदगी
मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं और इसी छोटे से घर में उन्होंने अपना बचपन बिताया है। बता दें कि महाकुंभ में आए कई श्रद्धालुओं ने मोनालिसा की सादगी भरी खूबसूरती को इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। वायरल पोस्ट पर लोग भर-भरकर प्यार लुटाने लगे। इसके बाद माला बेचने वाली इस लड़की की जिंदगी रातोंरात बदल गई। मोनालिसा को देखने के बाद मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने, उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन कर लिया।