फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Mishra hit back at PCC Chief Jitu Patwari, said - his nature is to assassinate character by lying

MP News: नरोत्तम मिश्रा का पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर पलटवार, बोले- उनका स्वभाव झूठ बोलकर चरित्र हत्या करने का

Mon, 08 Apr 2024 03:44 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 03:44 PM IST
सार

डॉ. नरोत्तम मिश्रा सोमवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पटवारी का स्वभाव झूठ बोलकर चरित्र हत्या करने का है। पटवारी ने जितनी संख्या बताई है। इतने लोग तो एक दिन में कांग्रेस के पूर्व विधायक दीपक सक्सेना छिंदवाड़ा से लेकर आए थे। 

विज्ञापन
Bhopal: Mishra hit back at PCC Chief Jitu Patwari, said - his nature is to assassinate character by lying
भोपाल में नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें झूठ बोल कर चरित्र हत्या करने वाला बताया है। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों के आंकड़े दोबारा बताए। 
विज्ञापन


डॉ. नरोत्तम मिश्रा सोमवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पटवारी का स्वभाव झूठ बोलकर चरित्र हत्या करने का है। इस स्वभाव के अनुरूप ही उनकी पत्रकारवार्ता भी रही है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि इनकी एकला चलो वाली नीति है। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार काफी दिनों से चुनाव प्रचार में कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


आदिवासियों की उपेक्षा करती है कांग्रेस
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासी वर्ग की उपेक्षा करती है। सिंघार की बुआ जमुनादेवी का कभी सम्मान नहीं हुआ। वे खुद कहती थीं, वो दिग्विजय सिंह की भट्टी में तप रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चेले हैं उन्हें हिंदी नहीं आती
नरोत्तम ने पीसीसी चीफ द्वारा एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या पर कहा कि पटवारी ने जितनी संख्या बताई है। इतने लोग तो एक दिन में कांग्रेस के पूर्व विधायक दीपक सक्सेना छिंदवाड़ा से लेकर आए थे। ये जिसके चेले हैं उन्हें सही से हिंदी नहीं आती, इन्हें गिनती नहीं आती। अगर ये कमलनाथ से पूछ लेते तो कमलनाथ ही बता देते कि छिंदवाड़ा से कितने लोग भाजपा में आए हैं। 

ऐप पर देख सकते हैं संख्या
उन्होंने बताया कि 47179 बूथों पर 6 अप्रैल को 282242 सदस्य भाजपा के बने हैं। इन सबकी विधानसभा वार सूची उपलब्ध है। इसे भाजपा के ऐप पर भी देख सकते हैं। मिश्रा ने कहा कि जॉइनिंग का यह क्रम जारी रहेगा। जितनी संख्या उन्होंने कल बताई थी। उतने तो विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्य के मंत्री पूर्व सांसद, महापौर, पूर्व महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सदस्य, नगर निगम के पार्षद, पूर्व पार्षद यही इतनी बड़ी संख्या है जो उनके झूठ को उजागर कर देगी।


पटवारी ने आंकड़े को बताया था फर्जी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक दिन पहले रविवार को प्रेसवार्ता में भाजपा द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी में शामिल होने वाले आंकड़े को फर्जी बताया था। पटवारी ने दावा किया था कि केवल 236 लोगों ने भाजपा जॉइन की है, बाकी वे लोग हैं जो 2023 के चुनाव में पार्टी के विरोध में कर रहे थे। ऐसे लोगों को पार्टी पहले ही निष्कासित कर चुकी है। जीतू पटवारी ने कहा था कि जो लोग गलत काम में संलिप्त हैं। उन पर दबाव बनाकर भाजपा जॉइन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed