फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Ministry's confidentiality breached, DCM's letter to CM goes viral

Bhopal: मंत्रालय की गोपनीयता में सेंध, मुख्यमंत्री को लिखी डिप्टी सीएम की चिट्ठी वायरल

Wed, 07 Aug 2024 03:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 03:39 PM IST
सार

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने लिए विशेष कर्तव्यष्ठ अधिकारी की नियुक्ति के लिए एक चिट्ठी सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखी थी। गोपनीयता के साथ सीएम को भेजी जाने वाली यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्रालय की गोपनीयता शंकाओं के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन
Bhopal: Ministry's confidentiality breached, DCM's letter to CM goes viral
मंत्रालय की गोपनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश मंत्रालय में तय होने वाले फैसले, योजनाएं, आदेश कितने सुरक्षित हैं, उसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां डिप्टी सीएम द्वारा लिखी गई एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर लहरा गई। गोपनीयता के साथ सीएम को भेजी जाने वाली यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्रालय की गोपनीयता शंकाओं के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने लिए विशेष कर्तव्यष्ठ अधिकारी की नियुक्ति के लिए एक चिट्ठी सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखी थी। उन्होंने अधिकारी दीपक रायचूरा के नाम को लेकर चिट्ठी लिखी थी। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सीएम को लिखी नोटशीट ने रायचुरा को उनका OSD बनाने के लिए लिखा था। बताया जा रहा है कि यह नोट शीट मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अति गोपनीय माने जाने वाले इस पत्र व्यवहार के वायरल हो जाने से मंत्रालय के कामों की गोपनीयता निशाने पर आ गई है। सूत्रों का कहना है कि इस बात की चर्चा विभाग में पहुंचने के बाद जहां सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं इस मामले के सूत्रधारों की खोजबीन भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed