फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Maulana Sajjad Nomani will stay in city for two days will address three meetings know detailed program

Bhopal News: मौलाना सज्जाद नोमानी दो दिन रहेंगे शहर में, तीन मजलिसें करेंगे संबोधित, जानिए विस्तृत कार्यक्रम

Fri, 13 Sep 2024 06:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 06:15 PM IST
सार

मौलाना सज्जाद नोमानी दो दिन भोपाल शहर में रहेंगे। तीन मजलिसों को संबोधित करेंगे। जानिए मौलाना के विस्तृत कार्यक्रम के बारे में।

विज्ञापन
Bhopal Maulana Sajjad Nomani will stay in city for two days will address three meetings know detailed program
मौलाना सज्जाद नौमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लाम धर्म के विद्वान, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी दो दिनी प्रवास पर 14 सितंबर को भोपाल आएंगे। वे यहां पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित करेंगे। उनके संदेश से बंदों को अवगत कराएंगे। वे 15 सितंबर की शाम को यहां से रवाना होंगे।

विज्ञापन


दारुल उलूम ताजुल मसाजिद के प्रबंधक मौलाना डॉ. अतहर हबीब नदवी ने बताया कि 14 सितंबर शनिवार शाम को मगरिब की नमाज के बाद ताजुल मसाजिद में बड़ा मजहबी जलसा होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना ख़लील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


नोमानी रविवार 15 सितंबर को ताजुल मसाजिद में महिलाओं के बड़े इज्तिमा को संबोधित करेंगे। ये आयोजन सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा मौलाना ताजुल मसाजिद में उलेमाओं की मजलिस को भी संबोधित करेंगे। यह आयोजन 14 सितंबर की सुबह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed