फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal LS Election 2024: Alok Sharma made a record by winning by more than five lakh votes

Bhopal LS Election 2024: आलोक शर्मा ने पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत बनाया रिकॉर्ड, बोले- मोदी मैजिक का असर

Tue, 04 Jun 2024 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 09:21 PM IST
सार

भोपाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा को कड़ी मेहनत के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत मिली है। उन्हें दो बार भोपाल से विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था, जिसमें उन्हें हर का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
Bhopal LS Election 2024: Alok Sharma made a record by winning by more than five lakh votes
भोपाल लोकसभा चुनाव में आलोक शर्मा ने जीत दर्ज की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शर्मा को 9 लाख 81 हजार 109 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव को 4 लाख 89 हजार 610 वोट प्राप्त हुए। 
विज्ञापन


बता दें, 2019 में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को 3 लाख 64 हजार 822 वोटो से मात दी थी। यह अभी तक का रिकॉर्ड जीत थी। अब इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आलोक शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की है। हालांकि, आलोक शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के चलते मिली है। उन्होंने भोपाल की जनता को आभार जताया है। भोपाल लोकसभा सीट से 22 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। यहां नोटा को 6629 वोट मिले हैं। सभी प्रत्याशियों को मिलाकर 14 लाख 91 हजार 664 वोट गिने गए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने किया रोड शो
भोपाल से आलोक शर्मा की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो किया। वहीं भाजपा भोपाल सीट पर पूरी रणनीति के साथ चुनाव लड़ा। भोपाल सीट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हर छोटा-बड़ा नेता और कार्यकर्ता यहां सक्रिय रहा, जबकि कांग्रेस की तरफ से कोई खास चेहरा चुनाव प्रचार के लिए नहीं आया। यहां कांग्रेस के दमदार नेता एडवोकेट अरुण श्रीवास्तव और भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी आलोक शर्मा आमने-सामने थे। भोपाल संसदीय क्षेत्र में लंबे समय से भाजपा ही जीत रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार विधानसभा का चुनाव करने के बाद मिली जीत
भोपाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा को कड़ी मेहनत के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत मिली है। उन्हें दो बार भोपाल से विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था, जिसमें उन्हें हर का सामना करना पड़ा था। हालांकि, आलोक शर्मा एक बार भोपाल के महापौर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि विधानसभा मे हार के बाद उन्हें भाजपा आला कमान द्वारा आश्वासन दिया गया था कि उन्हें लोकसभा चुनाव में मौका दिया जाएगा।

भोपाल लोकसभा सीट पर ऐसा है वोट का गणित
भोपाल लोकसभा में आठ विधानसभा सीटें हैं। यहां लोकसभा में 24 लाख से ज्यादा वोटर हैं। यहां पांच लाख के करीब मुस्लिम वोटर हैं। 3.50 लाख से ज्यादा ब्राह्मण वोटर हैं। भोपाल में ढाई लाख से ज्यादा कायस्थ वोटर हैं। क्षत्रिय वोटरों की संख्या करीब डेढ़ लाख है। ओबीसी, एससी-एसटी और सिंधी वोटर की संख्या 8 लाख से ज्यादा है। भोपाल में विधानसभा सीटें बैरसिया, भोपाल उत्तर, नरेला, भोपाल दक्षिण पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा और हुजूर पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य पर कांग्रेस का कब्जा है। 

भोपाल में 1989 से लगातार जीत रही है भाजपा
भोपाल संसदीय सीट पर शुरुआती दौर में कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस को यहां 1957, 1962, 1971, 1980 और 1984 में जीत मिली थी, लेकिन उसके बाद से कांग्रेस कभी भी यह सीट जीत नहीं पाई। 1989 से लेकर 2019 तक भोपाल को बीजेपी को जीत मिली है। 1989 से लेकर 1998 तक में सुशील चंद्र वर्मा जीतते रहे तो 1999 में यहां उमा भारती को जीत मिली थी। इसके बाद दो बार 2004 और 2009 में कैलाश जोशी जीते थे। इसके बाद 2014 में आलोक संजर और 2019 में प्रज्ञा सिंह ठाकुर जीत मिली।


कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने स्वीकार की हार
भोपाल के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने चुनाव में पराजय स्वीकार करते हुए भोपाल की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जनता से कहा है कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र के सभी सम्माननीय मतदाता भाइयों, बहनों, बुजुर्ग, युवा साथियों भोपाल लोकसभा का यह चुनाव ऐतिहासिक था। इसमें आप सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकतंत्र को समृद्ध बनाने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed