फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Love Jihad: Sahil was running prostitution under the guise of a dance class

Bhopal Love Jihad: डांस क्लास की आड़ में देह व्यापार चला रहा था साहिल, क्लब संचालक के संदेही के नेताओं से संबंध

Sat, 03 May 2025 09:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 May 2025 09:49 PM IST
सार

Bhopal Love Jihad: क्लब-90 के संचालक मेहरबान गुर्जर का कांग्रेस के एक नेता के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गुर्जर और उसके करीबी भाजपा नेताओं के भी संपर्क में हैं। कहा जा रहा है कि कमलनाथ की सवा साल की सरकार के दौरान ही मेहरबान गुर्जर को नगर निगम की जमीन क्लब-90 रेस्टोरेंट संचालित करने के लिए दी गई है।

विज्ञापन
Bhopal Love Jihad: Sahil was running prostitution under the guise of a dance class
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भोपाल के निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग कर लव जिहाद करने वाले गिरोह के दूसरे प्रमुख किरदार साहिल का डांस क्लास भी अय्याशी का अड्डा बना हुआ था। साहिल के सीक्रेट फोल्डर में एक ऐसा वीडियो भी मिला है, जो साहिल के डांस क्लास के चेजिंग रूम में बना हुआ है। इस वीडियो में नशे में धुत युवतियां इस गिरोह के युवकों और कुछ अन्य युवकों के साथ डांस कर रही हैं।
विज्ञापन


डांस के दौरान युवक मनमर्जी से युवतियों के बदनों को छू रहे थे। साहिल और एक अन्य युवक युवतियों को डांस स्टेप सिखाने के बहाने उनके निजी अंगों तक हाथ लगा रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद पुलिस को आशंका है कि डांस क्लास में भी रात में अश्लील कार्य होते थे। साहिल ने डांस क्लास की कई युवतियों को फार्म हाउस, रईशजादों की पार्टियों में पैसे लेकर डांस करने भेजने के बहाने वैश्यावृत्ति तक कराता था। हालांकि पुलिस का मानना है कि युवतियां अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक हजार से दो हजार रूपए लेकर युवकों के साथ मनमर्जी से जाती थीं।
विज्ञापन


पढ़ें:  'अमन' बताकर की शादी लेकिन बाद में निकला 'इश्तियाक', महिला सब इंस्पेक्टर ने करवाया केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस संबंध में युवतियों के प्रकरण दर्ज कराने का इंतजार कर रही है। अगर कोई युवती इस संबंध में प्रकरण दर्ज कराती है तो जांच की दिशा लव जिहाद कर ब्लैकमेलिंग के साथ देह व्यापार के एंगल से भी जांच होगी। क्लब-90 के संचालक मेहरबान गुर्जर का कांग्रेस के एक नेता के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गुर्जर और उसके करीबी भाजपा नेताओं के भी संपर्क में हैं।

कहा जा रहा है कि कमलनाथ की सवा साल की सरकार के दौरान ही मेहरबान गुर्जर को नगर निगम की जमीन क्लब-90 रेस्टोरेंट संचालित करने के लिए दी गई है। इस बीच एक और जानकारी निकलकर सामने आई है कि क्लब 90 के पास जिस स्थान पर हिंदू युवतियों को जलील किया जाता था, वहां से जुड़े लोगों पर फंडिंग का शक जताया जा रहा है। वह व्यक्ति भी प्रदेश के एक बड़े नेता को फंडिंग करता है और नेता उसके आपराधिक प्रकरणों में बचाने का कार्य करता है। 

पढ़ें: सौरभ बनकर अरबाज ने कई बार किया युवती से दुष्कर्म, दमोह में एक और लव जिहाद के मामले ने चौंकाया    


गिरोह में तय थी हर आरोपी की भूमिका
साहिल पुलिस रिमांड पर है और उससे लगातार पूछताछ चल रही है। गिरोह का मुख्य आरोपी फरहान और बिहार निवासी नबील भी पुलिस रिमांड पर हैं। इस गिरोह का छठवां आरोपी अबरार फरार है, जबकि सातवां आरोपी हामिद दिसंबर 2024 में आत्महत्या कर चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के सभी छह सात प्रमुख आरोपियों की भूमिका तय थी। कोई लड़कियों को दोस्ती के नाम पर जाल में फंसाता था, कोई उन्हें दोस्ती के नाम पर अपने कमरे में ले जाता था फिर उन्हें सिगरेट पिलाने की आदत डालता था। सिगरेट पी लेने वाली युवती को गांजा पिलाया जाता था।

इसके बाद उनके साथ नशे में दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के बाद मांस खिलाकर उन्हें हिंदू लिबास छोड़कर वर्ग विशेष के परिवेश में रहने और उनके जैसे व्यवहार करने नहीं तो दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। फरहान की दरिंदगी का शिकार युवतियों ने भी इस गिरोह के संबंध में जानकारी दी है। फरहान फिलहाल पुलिस रिमांड पर है, लेकिन पुलिस हिरासत से भागते समय उसके पैर में गोली लगी है और वह हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। शनिवार शाम को भी अधिकारी हमीदिया अस्पताल पहुंचकर फरहान से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक साहिल पिछले करीब दो साल से डांस क्लास संचालित कर रहा था। वहां आने वाली युवतियों को वह रुपयों का लालच देकर या फिर ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धकेलता था। वह शहर के आसपास फार्म हाउस में होने वाली पार्टियों में भी इन युवतियों को भेजता था।



कल रात हुआ था फरहान का शार्ट एनकाउंटर
बता दें कि अशोका गार्डन पुलिस फरहान को लेकर गिरोह के फरार आरोपी अबरार की तलाश में सीहोर जिले के बिलकीसगंज जा रही थी। फरहान को शुक्रवार को ही अशोका गार्डन पुलिस ने रिमांड पर लिया है। फरहान ने पुलिस से कहा कि अबरार बिलकीसगंज में छिपा है। पुलिस रात साढ़े ग्यारह बजे अशोका गार्डन थाने से सुरक्षा बल के साथ फरहान का लेकर बिलकीसगंज जा रही थी। रातीबड़ थाने के आगे निकलते ही सरवर गांव में फरहान ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई। उसकी सुरक्षा के लिए उप निरीक्षक सहित दो पुलिस वाले उसकी सुरक्षा के लिए नीचे उतरे। इस बीच आरोपी फरहान उप निरीक्षक की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की। दोनों के बीच छीना झपटी में उप निरीक्षक के पिस्टल से गोली चल गई जो फरहार के पैर में लगी है। आरोपी फरार नहीं हो पाया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। फरहान को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराय गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed