फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Arbaaz raped a girl several times by posing as Saurabh in Damoh

Love Jihad: सौरभ बनकर अरबाज ने कई बार किया युवती से दुष्कर्म, दमोह में एक और लव जिहाद के मामले ने चौंकाया

Sat, 03 May 2025 09:20 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 09:20 PM IST
सार

Love Jihad: विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने कहा कि दमोह में द केरला स्टोरी की तर्ज पर घटनाएं हो रही है। यह युवती से जुड़ा मामला भी इसी तरह का है, जिसमें एक आरोपी ने अपना धर्म छुपा कर सौरभ नाम से हिंदू युवती को फंसाया और उसके बाद से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Arbaaz raped a girl several times by posing as Saurabh in Damoh
दमोह कोतवाली - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दमोह में एक और लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक अरबाज खान ने सौरभ बनकर दमोह जिले की एक युवती को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने शुक्रवार शाम दमोह एसपी को शिकायत की जिसके बाद आरोपी के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अरबाज खान दमोह के गढ़ी मोहल्ला का रहने वाला है।
विज्ञापन


युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि 2019 में जब वो 16 साल की थी तब आरोपी ने सौरभ बनाकर उससे दोस्ती की ओर से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी उसे कई बार मंदिरों में ले गया ताकि वह बता सके कि वह हिंदू है। बीमार होने पर वह उसे इंदौर लेकर गया और एक कमरे में ले जाकर फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने उससे शादी की बात की तो आरोपी ने कहा कि पहले अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल करना होगा, बुर्का पहनना होगा और नमाज पढ़ने होगी, तभी वह शादी करेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: 'अमन' बताकर की शादी लेकिन बाद में निकला 'इश्तियाक', महिला सब इंस्पेक्टर ने करवाया केस दर्ज    
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने जब मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ में परिवार को खत्म करने की भी धमकी दी। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि आरोपी ने लव जिहाद कर उसके साथ धोखाधड़ी की, दैहिक शोषण किया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया की युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।


वहीं इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने कहा कि दमोह में द केरला स्टोरी की तर्ज पर घटनाएं हो रही है। यह युवती से जुड़ा मामला भी इसी तरह का है, जिसमें एक आरोपी ने अपना धर्म छुपा कर सौरभ नाम से हिंदू युवती को फंसाया और उसके बाद से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है, हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दो दिन पहले ही एक और मामला आया था सामने
बता दें कि दो दिन पहले गुरुवार को दमोह में पन्ना जिले के गुन्नौर निवासी एक युवक इसराइल खान पकड़ा गया था, जो अपने किसी दोस्त शिवा शर्मा के नाम के आधार कार्ड पर युवती के साथ दमोह की एवरेस्ट लॉज में रुका हुआ था। हिंदू संगठन के लोगों को खबर मिली तो उन्होंने आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ भी धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि युवती की तरफ से कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और रिमांड मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed