फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Looteri Dulhan truth of bride who ran away at reception turned out to be something else

Looteri Dulhan: रिसेप्शन पर भागने वाली दुल्हन की सच्चाई तो कुछ और निकली...खुलासा जान आप भी चौंक जाएंगे

Tue, 04 Mar 2025 10:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 10:03 PM IST
सार

Bhopal News: शादी के दूसरे ही दिन रिसेप्शन ग्राउंड के बाहर से प्रेमी के साथ फरार दुल्हन को टीटी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हन के प्रेमी के दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी दोस्त ने दुल्हन और उसके प्रेमी की भागने में अपनी कार में बैठाकर भगाने में मदद की थी।

विज्ञापन
Bhopal Looteri Dulhan truth of bride who ran away at reception turned out to be something else
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले आशीष रजक के साथ शादी करने वाली रोशनी लुटेरी दुल्हन निकली। रोशनी गंजबासौदा की रहने वाली है और अपने पड़ोस में रहने वाले रितिक मालवीय से पांच साल से प्रेम-संबंध में है। घर वाले रोशनी और रितिक की शादी इसलिए करने को तैयार नहीं थे, क्योंकि दोनों के पूर्वज एक ही थे।

विज्ञापन


ऐसे में दोनों में भाई और बहन का रिश्ता बनता था। इसके बाद रितिक ने ही उसे आशीष रजक से शादी करने और दहेज में मिले जेवर व गिफ्ट लेकर भागने की साजिश रची थी। साजिश के तहत ही रोशनी ने भोपाल निवासी आशीष रजक से शादी की और जेवर सहित छह लाख से अधिक का सामान लेकर रिसेप्शन से पहले भोपाल से भागी थी। टीटी नगर पुलिस गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

Bhopal Looteri Dulhan truth of bride who ran away at reception turned out to be something else
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

चोरी की बात सामने आने पर सख्त हुई पुलिस
टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि दोनों की शादी 18 फरवरी को हुई थी। 19 फरवरी को भोपाल के अंकुर स्कूल के पास गढ़वाली समाज भवन में रिशेप्शन होना था। दुल्हन रोशनी ब्यूटी पार्लर गई थी और वहां से आने के बाद कार से उतरी और अपने प्रेमी रितिक की कार में बैठकर फरार हो गई थी। 

घटना के दस दिन बाद आशीष ने पुलिस को बताया कि उसकी दुल्हन छह लाख का जेवर चुराकर ले गई है। यह बात आशीष ने पहले इसलिए पुलिस को नहीं बताया था कि शायद रोशनी उसके साथ रहने को तैयार हो जाए। चोरी की बात सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती की तो रोशनी अपने प्रेमी और उसके दोस्त अरबाज के साथ आशीष से समझौता करने भोपाल आ रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद टीटी नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को भोपाल में प्रवेश करते ही गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed