{"_id":"679ce4c317b53031180b9963","slug":"bhopal-leader-of-opposition-said-saurabh-sharma-s-security-is-being-tampered-with-his-life-is-in-danger-de-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: नेता प्रतिपक्ष बोले-सौरभ शर्मा के सुरक्षा के साथ कर रहे खिलवाड़, जान का है खतरा, कड़ी सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: नेता प्रतिपक्ष बोले-सौरभ शर्मा के सुरक्षा के साथ कर रहे खिलवाड़, जान का है खतरा, कड़ी सुरक्षा की मांग
Fri, 31 Jan 2025 08:27 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 31 Jan 2025 08:27 PM IST
सार
काली कमाई के सरगना सौरभ शर्मा की सुरक्षा को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि जिस तरह भोपाल पुलिस उसे खुले में घुमा रही है, उसकी जान खतरे में है। क्योंकि अगर सौरभ की जुबान खुली तो कई बड़े BJP नेताओं के काले कारनामे बेनकाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
उमंग सिंघार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस को सौरभ की सुरक्षा कड़ी करने के सुझाव भी दिए हैं। उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर कहा कि क्या सौरभ शर्मा की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही मोहन सरकार।
क्या बचाने की हो रही कोशिश?
उमंग सिंघार ने कहा कि काली कमाई का सरगना सौरभ शर्मा फंस तो गया, लेकिन क्या बीजेपी सरकार उससे बचने के लिए कोई बड़ा खेल रच रही है? उन्होंने कहा जिस तरह भोपाल पुलिस उसे खुले में घुमा रही है, उसकी जान खतरे में है! क्योंकि अगर सौरभ की जुबान खुली तो कई बड़े BJP नेताओं के काले कारनामे बेनकाब हो जाएंगे!
नेता प्रतिपक्ष ने दिया सुझाव
1- प्रतिदिन सौरभ शर्मा के खाने की जांच हो
2- हर मिनट उसे सीसीटीवी की निगरानी में रखना चाहिए
3- उससे मिलने वालों की जांच होनी चाहिए
4- जिस वाहन से उसे ले जाया जा रहा है उसकी जांच होने के साथ अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा प्राप्त होनी चाहिए
पहले हुईं हैं ऐसी घटनाएं
उन्होंने कहा कि ये सब इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हमारे सामने विकास दुबे और अतीक अहमद जैसे उदाहरण है जिनके गुनाहों में बड़े चेहरों के उजागर होने से पहले ही उन्हें साजिश के तहत मार दिया गया था और उसे दुर्घटना का नाम देकर केस रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
उमंग सिंघार ने आगे कहा कि ये एक गंभीर मामला है जिसके लिए पुलिस को उसकी सुरक्षा पक्की करनी होगी, ताकि हर काली सच्चाई सामने आ सके।