{"_id":"672a1845e80b8a7dfd0efa4d","slug":"bhopal-dreaded-prisoner-attacked-the-isis-terrorist-lodged-in-bhopal-central-jail-admitted-hamidia-hospital-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: केंदीय जेल में बंद ISIS आतंकी पर खूंखार कैदी ने किया हमला, बिना सुरक्षा के हमीदिया में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: केंदीय जेल में बंद ISIS आतंकी पर खूंखार कैदी ने किया हमला, बिना सुरक्षा के हमीदिया में कराया गया भर्ती
Tue, 05 Nov 2024 06:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:36 PM IST
सार
पुलिस सूत्रों के अनुसार राजेश नाम के खूंखार कैदी ने आईएसआईएस आतंकी शाहिद पर हमला किया है। शाहिद के सिर पर चोट लगी है। राजेश हत्या के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
हमले में घायल आईएसआईएस का आतंकी शाहिद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल की आईएसओ सर्टिफाइड केंद्रीय जेल के अंदर फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार सुबह एक खूंखार आरोपी ने जबलपुर से अरेस्ट कर लाए गए आईएसआईएस के आतंकी शाहिद पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आतंकी को पुलिस और जेल प्रहरियों की सुरक्षा में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
आईएसआईएस का आतंकी होने के बाद भी जेल प्रबंधन ने बिना हॉक फोर्स, एसटीएफ और एटीएस की सुरक्षा के अस्पताल लेकर पहुंची, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मामला आतंक और केंद्रीय जेल की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस और जेल प्रबंधन के अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार राजेश नाम के खूंखार कैदी ने आईएसआईएस आतंकी शाहिद पर हमला किया है। शाहिद के सिर पर चोट लगी है। राजेश हत्या के मामले में जेल में बंद है। वहीं, शाहिद को जून 2023 में जबलपुर से एनआईए की निशानदेही पर मप्र एटीएस ने गिरफ्तार किया था। मामले की जांच एनआईए कर रही है। राजेश इतना खूंखार है कि वह जेल के अंदर ही कैदी की हत्या कर चुका है।
विज्ञापन
