फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Crowd increased at stations on Rakshabandhan, special train will leave from RKMP to Rewa late at night

Bhopal: रक्षाबंधन पर स्टेशनों में बढ़ी भीड़,RKMP से रीवा के लिए देर रात जाएगी स्पेशल ट्रेन,कई ट्रेनों बढ़े कोच

Fri, 08 Aug 2025 10:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 08 Aug 2025 10:15 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शनिवार रात को चलने वाली स्पेशल ट्रेन का फैसला ठीक 6 घंटे पहले लिया है। वहीं कई और ट्रेनों में भी कोच बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Crowd increased at stations on Rakshabandhan, special train will leave from RKMP to Rewa late at night
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। एमपी में भाई-बहन के इस त्योहार को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने के चलते रेलवे ने शनिवार रात को चलने वाली स्पेशल ट्रेन का फैसला ठीक 6 घंटे पहले लिया। वहीं कई और ट्रेनों भी कोच बढ़ाए गए हैं। 
विज्ञापन


रात 12:40 बजे रीवा के लिए रवाना होगी गाड़ी
ट्रेन संख्या 01667 ‘रक्षा बंधन एकतरफा एक्सप्रेस स्पेशल’ को भोपाल के रानी कमलापति (RKMP) स्टेशन से 9 अगस्त की रात 12:40 बजे रीवा के लिए रवाना किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए यह ट्रेन केवल एक दिन के लिए चलाई जा रही है।यह ट्रेन रानी कमलापति से रवाना होकर रीवा सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे, जिसमें 12 स्लीपर, 3 जनरल और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।
विज्ञापन



रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच
 रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच जोड़ा गया है। यह कोच सामान्य श्रेणी कोच के रूप में उपयोग किया जाएगा। यह सुविधा यात्रियों को 10 एवं 11 अगस्त 2025 को उपलब्ध होगी, जिससे अधिक यात्रियों को इस पर्व के अवसर पर यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इस अतिरिक्त कोच से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और बिना आरक्षण वाले यात्रियों को भी यात्रा में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रसून जोशी-संजय लीला भंसाली को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, संस्कृति विभाग ने राष्ट्रीय सम्मान घोषित किए



ग्वालियर-भोपाल एवं ग्वालियर-प्रयागराज 2 सामान्य श्रेणी कोच की वृद्धि
रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12198/12197 ग्वालियर–भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 11801/11802 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस की कोच संरचना में 2 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी कोचों को स्थायी रूप से जोड़े गए है। इस कोच वृद्धि के बाद इन गाड़ियों में अब कुल 21 ICF कोच हो गये है , जिसमें सामान्य श्रेणी कोचों की संख्या 15 हो गयी है। इस परिवर्तन से अधिकाधिक यात्रियों को लाभ मिल रहा है एवं यात्रा अनुभव अधिक सहज हो गया है|

यह भी पढ़ें-भोपाल में 12 अगस्त से मनाएंगे जश्ने आजादी पखवाड़ा, आजादी में भाग लेने वाले मुस्लिम शहीदों पर होगी चर्चा


सभी ट्रेनों में सीटें भर चुकी थीं
भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि हर साल रक्षा बंधन पर रीवा बेल्ट में यात्रियों का दबाव सबसे ज्यादा होता है। इस साल भी 8 और 9 अगस्त की सभी ट्रेनों में सीटें भर चुकी थीं। इसलिए अतिरिक्त भीड़ की क्लियरेंस के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन चलाना जरूरी हो गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed