फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Raid on spa center, seven including three girls, 2 customers, manager and operator arrested

Bhopal Crime: स्पा सेंटर पर मारा छापा, तीन युवतियां, 2 ग्राहक, मैनेजर और संचालक समेत सात गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 08:45 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 08:45 AM IST
सार

भोपाल में आशिमा मॉल के पीछे स्थित इवा स्पा एंड वेलनेस सेंटर पर मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। तीन युवतियों, दो ग्राहकों, मैनेजर और संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Raid on spa center, seven including three girls, 2 customers, manager and operator arrested
स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। (सांकेतिक चित्र) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल की मिसरोद पुलिस ने शनिवार रात अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद आशिमा मॉल के पास स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापे के दौरान सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर तीन युवतियों, दो ग्राहकों, मैनेजर और संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में अपराध जमानती होने के कारण सभी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि आशिमा मॉल के पीछे स्थित इवा स्पा एंड वेलनेस सेंटर पर मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें महिला कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। एक पुलिस कर्मचारी को सादे कपड़ों में ग्राहक बनाकर सेंटर पर भेजा गया। कर्मचारी का इशारा मिलने के बाद पुलिस टीम ने सेंटर पर छापा मारा तो तीन युवतियां और दो ग्राहक मिले। इसके साथ ही सेंटर की महिला मैनेजर और संचालक को भी पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री मिली, जिसे जब्त किया गया है।
विज्ञापन


महिला मित्र के साथ चला रहा था सेंटर
स्पा सेंटर का संचालन रिहान द्वारा किया जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर सेंटर चला रहा था। कृष्णा और ब्रज नामक दो युवक मसाज कराने के लिए पहुंचे थे, जिन्हें आरोपी बनाया गया है। पकड़ी गई तीनों युवतियों की उम्र 22 से 28 साल के बीच बताई गई है। वह भोपाल की ही रहने वाली हैं। पुलिस का कहना है कि मसाज के नाम पर यहां अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed