फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Liquor shop manager shot in the leg in Bajaria

Bhopal Crime: बजरिया में शराब दुकान मैनेजर को पैर में गोली मारी, चरस तस्कर से तीन लाख का माल बरामद

Mon, 30 Jan 2023 11:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 30 Jan 2023 11:05 PM IST
सार

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म की तरफ स्थित शराब दुकान के मैनेजर पर बीती रात एक बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया। उधर गौतम नगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने एक तस्कर को पकड़कर तीन लाख रुपये से अधिक कीमत की चरस बरामद की है।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Liquor shop manager shot in the leg in Bajaria
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म की तरफ स्थित शराब दुकान के मैनेजर पर बीती रात एक बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली शराब दुकान मैनेजर के पैर में लगी। प्राथमिक उपचार के बाद मैनेजर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बदमाश बंटी वेंडर के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। बजरिया थाना पुलिस के अनुसार शिवा बोहात (30) द्वारिका नगर, स्टेशन बजरिया में रहते हैं और शराब दुकान में मैनेजर हैं। सूत्रों की मानें तो विवाद शराब पर छूट की बात को लेकर हुआ था।
विज्ञापन


भोपाल में चरस तस्कर गिरफ्तार
राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने एक तस्कर को पकड़कर तीन लाख रुपये से अधिक कीमत की चरस बरामद की है। तस्कर एक किलोग्राम 10 ग्राम चरस बैग में लेकर तस्करी करने निकला था। वह चरस की 10-10 ग्राम की पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस चरस तस्कर के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। दूसरे राज्यों के तस्करों के जरिए वह चरस की तस्करी करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गौतम नगर थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नारियलखेड़ा स्थित छहघरा फाटक रोड के पास एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेही युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास 1 किलो 10 ग्राम चरस रखी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी की शिनाख्त विजय गाडरे उर्फ बिज्जू पुत्र गुलाब गाडरे (26) राजीव नगर, इंद्रा नगर चौकी के पीछे किराये के मकान में रहने वाले के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed