फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Corporation will get more than 400 roofs inspected by MANIT before giving them on rent, there are build

Bhopal: भोपाल निगम किराए में देने से पहले 400 से ज्यादा छतों की मैनिट से कराएगा जांच, हर वार्ड मे हैं बिल्डिंग

Sat, 31 Aug 2024 06:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 31 Aug 2024 06:31 PM IST
सार

भोपाल नगर निगम छतों को किराए पर देने से पहले मैनिट से जांच करवाएगा। निगम हर वार्ड और जोन ऑफिस की छतों को किराए पर देगा। 
 

विज्ञापन
Bhopal Corporation will get more than 400 roofs inspected by MANIT before giving them on rent, there are build
नगर पालिक निगम भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम माली हालत सुधारने अलग-अलग स्कीम चल रहा है। एक दिन पहले हुई निगम परिषद की बैठक में तय किया गया है कि निगम अपने 400 से ज्यादा प्रॉपर्टी के छतों को किराए पर देगा। इसे लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा भी किया लेकिन सत्ता पक्ष ने प्रस्ताव को पास करवा दिया। जानकारी के अनुसार निगम के इन छतों को किराए पर देने से पहले मैनिट (मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) से जांच करवाएगा। निगम हर वार्ड और जोन ऑफिस की छतों को किराए पर देगा। मैनिट से जांच के बाद जो किराए पर देने लायक होंगे उन्हें नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन



 सिर्फ टीन शेड ही बना सकेंगे, कोई स्थाई निर्माण नहीं
निगम के छतों को किराए में देने के लिए बनाए गए नियम के अनुसार छतों पर सिर्फ टीन शेड ही बना सकेंगे। कोई स्थाई निर्माण नहीं हो सकेगा। यह लीज या किराए पर लेने वाले की जिम्मेदारी रहेगी। कोचिंग या कैफे चला सकेंगे। शराब, भांग या अन्य कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं हो सकेगी। जिन दुकानों की छतें उपयोग लायक है, उन्हें भी किराए पर दिया जा सकेगा। यदि छत के लिए रास्ता नहीं है तो वह बनाकर दिया जाएगा। कोचिंग की पहली प्राथमिकता रहेगी। फिर ऑफिस और कैफे संचालन के लिए दे सकेंगे। 11 महीने के लिए किराए या लीज पर देंगे। इसके बाद रिन्यू करेंगे।
विज्ञापन



400 प्रॉपर्टी को किया गया लिस्टेट
भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया कि निगम के करीब 400 से ज्यादा छातों को लिस्टेड कर लिया गया है। भोपाल में निगम के 19 जोन और 85 वार्ड ऑफिस है। दुकानें भी हैं। इनकी छतों को किराए पर देने का प्रस्ताव परिषद की मीटिंग में पास हुआ हैं। इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अगली मीटिंग में पूरा खाका रखा जाएगा। गौरतलब है कि भोपाल निगम की अधिकतर संपत्ति ऐसी लोकेशन पर है, जहां प्रतिमाह किराया 20 से 25 हजार रुपए या इससे अधिक भी मिल सकता है। ऐसे में निगम की माली हालत सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed