फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress will protest on 18th regarding attack on Dalits, Patwari demanded repolling, allegations of f

Bhopal:दलितों पर हमले को लेकर 15 को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस,पटवारी ने की रिपोलिंग की मांग,फर्जी वोटिंग का आरोप

Thu, 14 Nov 2024 05:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 14 Nov 2024 05:20 PM IST
सार

पीसीसी चीफ ने कहा है कि बाबा साहब की मूर्ति को तोड़ा गया है, दलितों के घरों में आग लगा दी गई। कांग्रेस पार्टी दलितों पर हमले को लेकर  15 नवंबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए रिपोलिंग की मांग की है। 

विज्ञापन
Bhopal: Congress will protest on 18th regarding attack on Dalits, Patwari demanded repolling, allegations of f
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बीजेपी को जमकर घेरा। उन्होंने विजयपुर में 37 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने श्योपुर में दलितों के घरों में आग लगाने का वीडियो जारी कर कहा कि हमले को लेकर 15 नवंबर को प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


जीतू पटवारी ने कहा कि बाबा साहब की मूर्ति को तोड़ा गया है। दलितों के घरों में आग लगा दी गई। उन्होने मीडियम मेंनदलितों के घरों में आग लगाने का वीडियो भी जारी किया है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों पर हमले को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। 15 नवंबर को कांग्रेस का राज्य स्तरीय प्रदर्शन होगा। ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विजयपुर उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर पार्टी आंदोलन कर स्थानीय पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी। पटवारी ने कहा कि बीजेपी के नए भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में नेताओं की मंडी लगती है। जो वादे किए वो आज तक पूरे नहीं हुए। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 100 शिकायतें की। सरकारी कर्मचारियों को भाजपा का एजेंट बनाया गया। हमने श्योपुर कलेक्टर को लेकर शिकायत की थी। पहले ही कहा था कि राजस्थान से गुंडे आएंगे और आए भी। सरकार खुद कह रही थी कि जो करना है करें, सब निपट लेंगे।
विज्ञापन


आदिवासी गांव में प्रशासन ने नहीं बांटी पर्ची
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आगे कहा कि विजयपुर में आदिवासियों पर हमला हुआ। 37 गांवों में आतंक मचाया गया। आदिवासी गांव में प्रशासन ने पर्ची नहीं बांटी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बुधनी में बूथ पर बैठाया गया। बीजेपी पागल हाथी की तरह है। स्थानीय शासन में बीजेपी के लिए वहां पर काम किया। उन्होंने भाजपा पर फर्जी वोट डालने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर पटवारी
एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रेसवार्ता के बाद महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर निकल गए हैं। जहां वे नागपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। पीसीसी चीफ शाम 4 बजे नागपुर पहुंचेंगे। शाम 7 बजे नागपुर की साउथ वेस्ट विधानसभा में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे नागपुर सेंट्रल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बंटी शेलके के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed