फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leaders from Delhi and the state reached Ashta and consoled the children of Parmar who commit

Bhopal: दिल्ली और प्रदेश के कांग्रेसी नेता पहुंचे आष्टा, खुदकुशी करने वाले परमार के बच्चों को ढांढ़स बंधाया

Mon, 16 Dec 2024 08:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 16 Dec 2024 08:41 PM IST
सार

कांग्रेस के महासचिव जितेन्द्र सिंह, मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा, पीसीसी चीफ, नेता प्रतिपक्ष सिंघार, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा  आष्टा पहुंचे। सुसाइट करने वाले मनोज परमार के बच्चों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी, ढांढ़स बंधाया।
 

विज्ञापन
Bhopal: Congress leaders from Delhi and the state reached Ashta and consoled the children of Parmar who commit
आष्टा पहुंचे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा, प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सहित अन्य कांग्रेसजन आज मृतक दंपत्ति मनोज परमार एवं नेहा परमार के बच्चों से मुलाकात करने आष्टा पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने इन बच्चों के माता-पिता की दुखद मृत्यु पर उन्हें सांत्वना देते हुये ढांढ़स बंधाया और कहा कि पूरी कांग्रेस इन बच्चों के साथ है।
विज्ञापन



करेंगे पूरी सहायता
गौरतलब है कि परमार परिवार के ये वहीं बच्चें हैं, जिन्होंने अपनी पाकिट मनी बचाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के दौरान उन्हें गुल्लक भेंट की थी और तब से इन बच्चों की गुल्लक टीम के नाम से देश और प्रदेश में पहचान बन गई थी। मृतक परमार के बच्चों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने बच्चों को सांत्वना देते हुये कहा कि आप लोग हिम्मत ना हारे पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है, शिक्षा-दीक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए कांग्रेस पार्टी इन बच्चों का पूरा सहयोग करेगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, प्रवक्ता जितेद्र मिश्रा, राजकुमार सिंह, केश शिल्पी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद सैन, पूर्व विधायक संजू शर्मा, सुनील सर्राफ, नीरज दीक्षित सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed