फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress held a press conference with a bowl in protest against the minister's statement, demonstratio

Bhopal: मंत्री  के बयान के विरोध में कांग्रेस ने कटोरा लेकर किया प्रेसवार्ता, 6 से 8 मार्च जिलों में प्रदर्शन

Wed, 05 Mar 2025 04:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 05 Mar 2025 04:39 PM IST
सार

Bhopal: मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख वाले बयान पर सियासत जारी है।विरोध में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बुधवार काे पार्टी प्रवक्ताओं के साथ हाथ में कटोरा लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस बीजेपी नेताओं को ऑनलाइन कटोरे भेजेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Congress held a press conference with a bowl in protest against the minister's statement, demonstratio
पीसीसी में प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख वाले बयान पर सियासत जारी है। कांग्रेस के नेता पटेल पर हमलावर है। हलाकिं मंत्री इस पर सफाई दी है लेकिन कांगेस उनके इस्तीफे पर अड़ी है। विरोध में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बुधवार काे पार्टी प्रवक्ताओं के साथ हाथ में कटोरा लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  नायक ने कहा कि जिस जनता को हम जनार्दन और लोकतंत्र में भगवान कहते हैं, उसे मंत्री पटेल भिखारी कहते हैं। वे आम आदमी को कीड़ा मकोड़ा समझते हैं। जनता ने ही उन्हें कितनी बार लोकसभा, विधानसभा भेजा। जनता की वजह से वह केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री बने।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर 6 से 8 मार्च तक प्रदर्शन
कांग्रेस जिला अध्यक्ष भोपाल प्रवीण सक्सेना ने बताया कि प्रहलाद पटेल के विरोध में सभी जिला मुख्यालय पर 6 से 8 मार्च तक प्रदर्शन किए जाएंगे। 10 मार्च को भोपाल में किसान कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन होगा, जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता-पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 11 तारीख से 15 मार्च तक मोर्चा विभाग के अध्यक्ष विभागीय मंत्रियों को ज्ञापन देंगे। कांग्रेस बीजेपी नेताओं को ऑनलाइन कटोरे भेजेगी। कांग्रेस ने प्रहलाद पटेल से 6 सवाल भी पूछे।
विज्ञापन


लगातार डिमोशन के बाद भी कर रहे गलतियां
नायक ने कहा कि पहले प्रहलाद पटेल केंद्र में कैबिनेट मिनिस्टर हुआ करते थे फिर उन्हें बहुत अनुत्तर दाई माना गया और उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया। मुझे पहले लगा कि इनका डिमोशन बार-बार क्यों हो रहा है, लेकिन आज मुझे लग रहा है तो यह बहुत नासमझ आदमी है। यह कोई बड़ा नुकसान कर सकते हैं, इसलिए क्रमशः इन्हें फिर से अनुभव के लिए नीचे के पायदान पर भेजा जा रहा है। यहां कुछ सीखने की बजाय वह ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो लोकतंत्र में अक्षम्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


EVM सेट है तो उन्हें जीतना ही है
मुकेश नायक ने कहा कि सरकार में जरा भी समझ है तो इन्हें अपने पद से बर्खास्त करे। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसका अर्थ यह है जनता से पैसे लो और समस्याओं को अनसुना करो, क्योंकि EVM सेट है। चाहे भिखारी कहो या लुटेरा कहो उन्हें तो जीतना ही है। उन्होंने कहा- जनता की उपेक्षा का मूल कारण मुझे यह समझ आया कि उनके नेता दिन में अच्छा भोजन करके 4 घंटे सोते हैं। शाम को 1 घंटे घूमने जाते हैं ।जनता के कोई काम नहीं करते।


 प्रहलाद पटेल ने जनता का लगातार किया अपमान
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने कहा मध्य प्रदेश सरकार में एक तरफ ऐसे लोग बैठे हैं, जो चुनाव के पहले कहते थे की जनता की समस्याएं अगर हल नहीं हुईं तो मैं सड़क पर आ जाऊंगा। आज जब सरकार में आ गए हैं तो जनता अपनी जायज मांगों और समस्याओं को लेकर उनके पास जाती है, तो जनता को लतियाते हुए भिखारी बता दिया जाता है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता का लगातार अपमान किया और अब उसके ऊपर बचकानी सफाई दे रहे हैं।



बीजेपी नेताओं को ऑनलाइन भेजेंगे कटोरे
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने कहा कि हमारी कोशिश थी कि यह कटोरा लेकर हम भाजपा के कार्यालय पर देने जाएं। लेकिन भोपाल में कटोरा लेकर जाना अपराध है। हम अपराध नहीं करेंगे लेकिन हम इसे ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस के जरिए भाजपा के नेताओं को पहुंचाएंगे।


 मंत्री से कांग्रेस के 6 सवाल

1- किसी शहीद के परिजन अपना अधिकार पाने आवेदन देते हैं, तो क्या वे आपकी नजर में भिखारी हैं?
2- जनता इन्हें वोट दे, टैक्स दे और अधिकारियों के माध्यम से अड़ंगे लगते हैं तो जनता इन्हें रिश्वत दे?
3- आप प्रदेश की लाड़ली बहनों को क्या वीरांगनाएं नहीं मानते। उन्हें लाड़ली भिखारन कहकर अपमान किया जा रहा है।
4- मुफ्त की योजनाएं देने वाले शिवराज, मोहन यादव या नरेंद्र मोदी के लिए भी क्या आप यही कहेंगे कि समाज को स्वाभिमान से खड़ा करना अपराध है?
5- मोदी जी ने 4 जातियां बताई हैं। तो क्या इस देश के गरीब, किसान, महिला, नौजवान भिखारी हैं?
6- भोपाल में भीख लेना-देना अपराध है। इसे भीख घोषित करके जनता को जेल में डालने का षड्यंत्र भाजपा द्वारा किया जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed