फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: CM started the Pulse Polio campaign by giving medicine to children, 38 lakh children will be given pol

Bhopal: CM ने बच्चों को दवा पिला कर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 38 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Sun, 08 Dec 2024 06:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 08 Dec 2024 06:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पल्स पोलियो अभियान की बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान शुरु किया। अभियान में 38 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सीएम ने कहा कि पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है।
 

विज्ञापन
Bhopal: CM started the Pulse Polio campaign by giving medicine to children, 38 lakh children will be given pol
बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का सीएम निवास से शुभारंभ किया। पोलियो सुरक्षा चक्र बनाए रखने के लिए 8 दिसंबर को जन्म से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत प्रदेश के 16 जिलों में 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  कहा कि पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है। हिन्दुस्तान पोलियो मुक्त देशों में से एक है परन्तु पोलियो मुक्त बने रहने के लिए पोलियो की दो बूंद का उपयोग अवश्य करें। सीएम ने जुड़वा बहनें अर्निका और अनाया राय, कनिष्का, नियति, अर्थ और समर्थ को दवा पिलाई। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य श्री संदीप यादव, डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधिगण अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन




3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलेगा यह अभियान 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में 38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की सार्थकता तभी है कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित ना रह जाए। उच्चतम रिहायशी इलाकों से ईंट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, घुमक्कड़ आबादी और झुग्गी बस्तियों में भी पोलियो की दवा पिलाने के लिए मोबाइल टीमें घर-घर, गली-गली जाकर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगी। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि सजग माता-पिता होने का परिचय दें और अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन




दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार
दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार के मन के साथ प्रदेश के 16 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर विश्वस्तरीय विकास के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोलियो लाइलाज बचाव जरूरी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पोलियो लाइलाज बीमारी है। बच्चों में दिव्यांगता का प्रमुख कारण है। बच्चों को "डबल सुरक्षा" सुनिश्चित करने के लिए दो बूंद जिन्दगी की खुराक हर बार पिलाई जाना जरुरी है। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत वर्ष 1995 से चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य पोलियो मुक्त भारत को सतत बनाए रखना है। परन्तु कुछ सीमावर्ती देशों में पोलियो के पॉजिटिव प्रकऱण सामने आए हैं । इन्हें देखते हुए हमें पोलियो के  विरुद्ध गंभीरता से लड़ना होगा। हमने अधिक संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर, योजनाबद्ध रूप से पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इन्दौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा में अभियान का अतिरिक्त चरण आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed