फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Change in syllabus for primary teacher recruitment, candidates' problems increased, said only one and

Bhopal: प्राथमिक शिक्षक भर्ती के सिलेबस में बदलाव,अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी,बोले-तैयारी के लिए केवल डेढ़ माह

Fri, 18 Jul 2025 07:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 18 Jul 2025 07:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के पहले सिलेबस में बदलाव किया है। परीक्षा के डेढ़ महीने पहले सिलेबस में बदलाव से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। आवेदन प्रक्रिया  शुरू हो गई है जो कि 1 अगस्त 2025 तक चलेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Change in syllabus for primary teacher recruitment, candidates' problems increased, said only one and
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10,150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा जनजातीय विभाग के 2,939 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। लेकिन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल भर्ती के नोटिफिकेशन से पहले सिलेबस में बदलाव किया गया है। सिलेबस में अब अंग्रेजी का पेपर देना अनिवार्य कर दिया गया है। दरअसल पहले इसमें ऑप्शन दिया जाता था कि अभ्यर्थी या तो अंग्रेजी चुने या संस्कृत, लेकिन अब संस्कृत को हटा दिया गया है। अंग्रेजी को अनिवार्य कर दिया गया है। इसी प्रकार सोशल साइंस और साइंस सिलेबस में शामिल किया गया है। जबकि बाल विकास को हटा दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। एक अभ्यर्थी ने बताया कि हमें पढ़ाना पांचवी तक है और सिलेबस 12वीं लेवल का कर दिया है। खास बात यह है कि यह सिलेबस परीक्षा के डेढ़ माह पहले बदला गया है। अभ्यर्थियों को अब डेढ़ महीने में पूरा सिलेबस कवर करना होगा। जो काफी मुश्किल भरा होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन

सीता शरण सिंह

आर्ट और कॉमर्स वाले उम्मीदवारों को परेशानी
शिक्षक वर्ग 3 की तैयारी कर रहे सीता शरण सिंह ने बताया कि मैने हिंदी मीडियम से पढ़ई की हैं। प्राथमिक शिक्षक के सिलेबस में अंग्रेजी को अनिवार्य किया जाना उचित नहीं है। इसके साथ ही सिलेबस में 12वीं लेवल की बायोलॉजी, मैथ,फिजिक्स,केमिस्ट्री शामिल होने से आर्ट और कॉमर्स वाले अभ्यर्थियों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं साइंस वाले उम्मीदवारों को इसका ज्यादा लाभ मिलेगा। आर्ट-कॉमर्स वाले मेरिट से बाहर हो जाएंगे। उन्होने कहा कि सभी भाषाओं की जननी संस्कृत को सिलेबस से हटाया जाना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविन्द्र बिरथरे

6 महीने पहले बदलना चाहिए था सिलेबस
अभ्यर्थी रविन्द्र बिरथरे ने बताया कि सिलेबस में पूरा बदलाव कर दिया है। बाल विकास को हटाकर साइंस और सोशल साइंस डाल दिया गया है। इतने कम समय में इसे कवर करना पाना मुश्किल है। कम से कम 6 महीने का समय चाहिए। जबकि इस परीक्षा के लिए केवल डेढ़ महीने का समय बचा है। ऐसे में हम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई साल से हम तैयारी कर रहे हैं। अचानक सिलेबस बदल जाने से तैयारी करने वाले और नहीं करने वाले एक बराबर हो गए हैं। विभाग को सिलेबस बदलने से पहले कम से कम 6 महीने का समय देना चाहिए था।

विभाग करता है सिलेबस का परिवर्तन
ईएसबी के डायरेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि सिलेबस में परिवर्तन करना विभाग का काम है। हम उसमें कुछ बदलाव नहीं कर सकते हैं। कोई भी डिसीजन अकेले ईएसबी नहीं ले सकता शिक्षा विभाग के साथ मिलकर संयुक्त निर्णय लिए जाते हैं। इसलिए अगर अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है तो विभाग को जल्द से जल्द सूचित करना होगा ताकि उसमें कुछ बदलाव किया जा सके। एक बार शिक्षा विभाग से बात करनी होगी।


यह भी पढ़ें-सुलभ कॉम्पलेक्स का शुल्क बढ़ाने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बोले-इससे सस्ता दीनदयाल रसोई का खाना


आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई शुक्रवार से शुरू हो गई है जो कि 1 अगस्त 2025 तक चलेगी। जो भी उम्मीदवार पात्रता रखते हैं, वे मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया में केवल D.El.Ed (डीएलएड) और B.El.Ed (बीएलएड) पास उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। B.Ed डिग्री धारक अभ्यर्थी इस भर्ती में पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) वर्ष 2020 या 2024 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।


यह भी पढ़ें-आईएएस-आईपीएस अफसरों की वैध-अवैध संपत्ति की जानकारी जुटा रही कांग्रेस, पटवारी ने सरकार पर बोला हमला

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
एमपीईएसबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए परीक्षा की शुरुआत 31 अगस्त 2025 से होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जबकि द्वितीय पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed