फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal celebrates Durga Visarjan with grand procession; over 300 idols join procession, crowds gather at ghats

भोपाल में दुर्गा विसर्जन का भव्य आयोजन: चल समारोह में शामिल हुईं 300 से अधिक प्रतिमाएं, घाटों पर उमड़ी भीड़

Fri, 03 Oct 2025 09:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 03 Oct 2025 09:18 PM IST
सार

भोपाल में दुर्गा विसर्जन का महापर्व श्रद्धा, भक्ति और शांति के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार शाम शहर में श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित मुख्य दुर्गा चल समारोह निकाला जा रहा है, जिसमें छोटी-बड़ी मिलाकर 300 से अधिक प्रतिमाएं शामिल हो रहीं हैं।

विज्ञापन
Bhopal celebrates Durga Visarjan with grand procession; over 300 idols join procession, crowds gather at ghats
भोपाल में दुर्गा विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में दुर्गा विसर्जन का महापर्व श्रद्धा, भक्ति और शांति के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार शाम शहर में श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित मुख्य दुर्गा चल समारोह निकाला जा रहा है, जिसमें छोटी-बड़ी मिलाकर 300 से अधिक प्रतिमाएं शामिल हो रहीं हैं। यह चल समारोह भोपाल ही नहीं, बल्कि विदिशा और गंजबासौदा जैसे आसपास के जिलों से आई दुर्गा प्रतिमाओं के साथ और भी भव्य बन गया।
विज्ञापन

विज्ञापन


चल समारोह का भव्य मार्ग
श्री दुर्गा चल समारोह की शुरुआत सेंट्रल लाइब्रेरी से हुई, जो इतवारा, जैन मंदिर रोड, मंगलवारा चौराहा, हनुमानगंज छोटा भैया कॉर्नर, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, भवानी चौक सोमवारा होते हुए कमलापति घाट, प्रेमपुरा घाट और खटलापुरा घाट की ओर बढ़ा। भव्य झांकियों, बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ निकले इस शोभायात्रा ने शहर के माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घाटों पर विसर्जन जारी, प्रशासन ने संभाली कमान
भोपाल के खटलापुरा, प्रेमपुरा, शाहपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा, ईटखेड़ी, मालीखेड़ी, नरोन्हा सांकल समेत 11 प्रमुख घाटों पर विसर्जन का सिलसिला जारी है। प्रशासन के अनुसार, कुल 7 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन तीन दिनों में होगा। छोटी प्रतिमाएं विशेष कुंडों में विसर्जित की जा रही हैं, जबकि बड़ी मूर्तियों के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद ली जा रही है। रानी कमलापति घाट पर आज देर रात तक मूर्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में आज दुर्गा विसर्जन जुलूस, ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, कई मार्ग रहेंगे बंद,भारी वाहनों पर रोक


5000 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
घाटों पर सुरक्षा, सफाई और भीड़ नियंत्रण के लिए 5000 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बेरिकेडिंग, गोताखोर, क्रेन, लाइफ जैकेट और कंट्रोल रूम की व्यवस्था के साथ-साथ हर मूर्ति की सुरक्षित विसर्जन की निगरानी की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, बड़ी मूर्तियों के लिए अलग पॉइंट तय किए गए हैं। यदि कोई मूर्ति बहुत विशाल है तो उसे प्रेमपुरा घाट भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-MP के नर्सिंग कॉलेजों में फिर संकट के आसार, 2025-26 सत्र की आधी से ज्यादा सीटें रह सकती हैं खाली

यातायात व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों पर रोक
दुर्गा विसर्जन के चलते भारत टॉकीज, इतवारा, जुमेराती, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट और कमलापति घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर शाम 5 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपील की गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed