फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: BU issues strict instructions, action will be taken against colleges running multiple courses in the s

Bhopal: बीयू ने जारी किए सख्त निर्देश, एक ही भवन में कई कोर्स संचालित करने वाले कॉलेजों पर होगी कार्रवाई

Tue, 23 Sep 2025 04:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 23 Sep 2025 04:50 PM IST
सार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने एक ही भवन में कई कोर्स संचालित करने वाले कॉलेजों के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए हैं। एनएसयूआई की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Bhopal: BU issues strict instructions, action will be taken against colleges running multiple courses in the s
बीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए संबद्ध सभी महाविद्यालयों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है। विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव (अकादमिक) द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय के संज्ञान में यह मामला आया है कि अनेक संबद्ध महाविद्यालय यूजीसी, एआईसीटीई, बीसीआई, एनसीटीई, आरसीआई एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर जारी मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। विशेषकर, एक ही भवन में कई पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जो पूर्णतः अनुचित है।
विज्ञापन


लंबे समय से हो रही थी शिकायत
एनएसयूआई भोपाल जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि लंबे समय से एनएसयूआई लगातार इस मुद्दे को उठा रही थी। कई कॉलेज एक ही बिल्डिंग में कई कोर्स संचालित कर रहे थे और यहां तक कि अन्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध कोर्स भी चला रहे थे, जोकि नियम विरुद्ध है। इस संबंध में हमने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी शिकायत की थी और मांग की थी कि ऐसे सभी महाविद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो तथा संबद्धता प्राप्त सभी कॉलेजों को नियम पालन के लिए निर्देशित किया जाए।अक्षय तोमर ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का स्वागत करते हुए कहा  यह अच्छी पहल है कि विश्वविद्यालय ने फर्जी और नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे कॉलेजों पर शिकंजा कसने की शुरुआत की है। इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की 22% बालिकाओं में आंखों की बीमारी, एम्स के कैंप में हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई चलाएगी विशेष अभियान
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सैकड़ों कॉलेज ऐसे हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। एनएसयूआई बहुत जल्द प्रदेश भर में एक विशेष अभियान चलाएगी जिसके तहत एक ही बिल्डिंग में कई कोर्स संचालित करने वाले और फर्जी तरीके से चल रहे महाविद्यालयों के खिलाफ छात्र-छात्राओं को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। परमार ने स्पष्ट कहा कि एनएसयूआई ऐसे सभी कॉलेजों में ताले लगाने का कार्य करेगी जो छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं और नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश का अनुमान, 25 सितंबर के बाद शुरू होगा तेज बारिश का दौर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed