{"_id":"682090bef8a0f37d4704859c","slug":"bhopal-before-monsoon-cleaning-campaign-will-be-run-in-drains-of-bhopal-minister-sarang-inspected-and-gave-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: मानसून के पहले भोपाल के नाले-नालियों मे सफाई अभियान, मंत्री सारंग ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: मानसून के पहले भोपाल के नाले-नालियों मे सफाई अभियान, मंत्री सारंग ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Sun, 11 May 2025 05:29 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 11 May 2025 05:29 PM IST
सार
बारिश शुरू होने के पहले सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को राजधानी भोपाल के ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण किया और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में तेज बारिश के दौरान अक्सर नाले नालियों में साफ सफाई नहीं होने की वजह से कॉलोनी में पानी भराव जैसी स्थिति बनती है। बारिश शुरू होने के पहले सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को भोपाल शहर में नाले-नालियों की वृहद रुप से साफ-सफाई अभियान के तहत नरेला विधानसभा अतंर्गत प्रभात चौराहे पर ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री सारंग ने कहा कि मानसून में भोपाल शहर में जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए वृहद रूप से सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भोपाल शहर के समस्त नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित होगी। साथ ही नालों में लोग कचरा ना डाले इसके लिए जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान भोपाल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मानसून के पहले भोपाल के नाले-नालियां होंगे साफ
मंत्री सारंग ने बताया कि इस बार मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मानसून भोपाल में एक सप्ताह पहले प्रवेश करेगा। इसे देखते हुए भोपाल शहर के समस्त नाले नालियों की वृहद रुप से सफाई अभियान शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष मानसून पूर्व नगर निगम यह सफाई अभियान करता है, परंतु इस वर्ष हमने निर्देशित किया है कि इस कार्य की शुरुआत पहले से ही कर दी जाए। ताकि समय पर सफाई कार्य पूर्ण हो सके। जिससे भविष्य में जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो सके।
यह भी पढ़ें-कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग मां और जवान बेटे की मौत, पोती गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
जनजागरण और कचरा प्रबंधन पर दिया जोर
मंत्री सारंग ने कहा कि मशीनों के माध्यम से समुचित रूप से नालों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी और इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखा जाए कि जिन क्षेत्रों में नाले आसपास स्थित हैं, वहां के निवासियों को सूचना दी जाएगी कि वे नालों में कचरा न डालें। इस दिशा में जन जागरण अभियान भी चलाया जाएगा ताकि नागरिकों को नालों की स्वच्छता बनाए रखने की महत्ता समझाई जा सके। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन जैसे अपशिष्ट पदार्थ नालों में जल प्रवाह को अवरुद्ध करते हैं, जिससे जलभराव और ओवरफ्लो की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके लिए नालों के समीप कचरा निस्तारण के लिए डंप स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिससे कि कचरा सीधे नालों में न जाए।