फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal ASI committed suicide by shooting himself in Bhopal Police Line he was under stress due wife illness

Bhopal: भोपाल पुलिस लाइन में ASI ने गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी की इस बीमारी की वजह से तनाव में था

Wed, 10 Jul 2024 10:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 10:59 AM IST
सार

राजधानी भोपाल पुलिस लाइन में एक एएसआई ने गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी के कैंसर की बीमारी के कारण दो साल से डिप्रेशन में था।

विज्ञापन
Bhopal ASI committed suicide by shooting himself in Bhopal Police Line he was under stress due wife illness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में अपने सरकारी आवास में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) योगेन्द्र यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त सहित पुलिस के अन्य आला अधिकारी घटना स्थल पहुंच गए हैं। कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई ने अपने निवास पर रखी स्वयं की 315 बोर की रायफल से आत्महत्या की है। 

विज्ञापन


कमला नगर पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय योगेन्द्र यादव एससआई थे और कुछ सालों से नगरीय पुलिस यातायात जोन-4 में पदस्थ थे। उनकी पत्नी को कुछ समय से कैंसर की बीमारी है। पत्नी के कैंसर का इलाज भी चल रहा है, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा। पत्नी की कैंसर की बीमारी के चलते योगेन्द्र यादव कुछ माह से डिप्रेशन में चल रहे थे। यह जानकारी उनके घर वालों ने पुलिस अधिकारियों को भी दी थी।
विज्ञापन


आज सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अपने कमरे में निजी 315 बोर की रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज के बाद  परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो वे खून से लथपथ पड़े हुए थे। पड़ोसियों की मदद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परिजनों से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed