फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Air Show: Bhopal's condition worsened due to jam; shed fell down suddenly due to increasing weight

Bhopal Air show: भारी भीड़ होने पर जाम से भोपाल के हाल बेहाल; वजन बढ़ने से अचानक शेड गिरा, टला बड़ा हादसा

Sat, 30 Sep 2023 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Sep 2023 05:53 PM IST
सार

Bhopal News: भोपाल में आज हुआ एयर शो ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन की अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। शो देखने पहुंचे लोग शो खत्म होने के बाद घंटों जाम में फंसे रहे। लोगों को घर पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान कई लोग हादसे का शिकार भी हुए। इसके साथ ही मौसम की मार भी लोगों को झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Bhopal Air Show: Bhopal's condition worsened due to jam; shed fell down suddenly due to increasing weight
भोपाल में भारी भीड़ से लगा भीषण जाम, ज्यादा वजन पड़ने से लोगों समेत अचानक नीचे गिरा शेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर शो के चलते मध्यप्रदेश के पुराने भोपाल में शनिवार को घंटों जाम के हालात बने रहे। सड़क पर फंसे हजारों की संख्या में लोग और सैकड़ों वाहन घंटों रेंगते रहे। प्रशासन और पुलिस की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से फैल नजर आई। भोपाल की वीआईपी रोड, लेक व्यू और कमलापार्क रोड पर हजारों की संख्या में लोग एयर शो देखने पहुंचे थे। लेकिन वापसी के दौरान कोई उचित ट्रैफिक प्लान न होने के कारण सभी लोग जाम में फंस गए। घंटों जाम की स्थित बनी रही। लंबे इंतजार के बाद लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन


अचानक वजन बढ़ने से नीचे गिरा शेड
एयर शो देखने पहुंचे कुछ लोग हादसे का शिकार हो गए। कुछ लोग पुराने भोपाल के रेतघाट पर लड़ाकू विमानों का करतब देखने के लिए शेड पर चढ़ गए थे। शेड पर भीड़ बढ़ने से अचानक टूटकर वह नीचे गिर गया, जिससे लोग भी जमीन पर आ गिरे। जानकारी के अनुसार किसी को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


शो देखने के लिए आए जो लोग जब वीआईपी रोड पर नहीं पहुंच पाए, उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। ये लोग भी जाम का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि लोगों को करोंद के रास्ते वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऐसी की गई थी ट्रैफिक व्यवस्था
वीआईपी रोड पर आने वाले दर्शकों को अपने वाहन सदर मंजिल, पुराना आरटीओ ऑफिस, कोहेफिजा चैराहा के ऊपर कॉलोनी के रिक्त स्थान/सड़क पर अपने वाहन पार्क कर पैदल वीआईपी रोड पर आना था। वहीं, बोट क्लब की ओर पॉलिटेक्निक कॉलेज चैराहा और किलोल पार्क से समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था। केवल आमंत्रित पासधारी ही बोट क्लब की ओर आ सकते थे। जबकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले आमंत्रित व्यक्ति/आगंतुक अपने वाहन पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, मानस भवन परिसर, भारत भवन के सामने स्ट्रीट पार्किंग और टैगोर गर्ल्स हॉस्टल परिसर में अपने वाहन पार्क कर बोट क्लब की ओर पैदल जाना था। किलोल पार्क से कमला पार्क और रेतघाट तक किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग मना थी।

कार्यक्रम के दौरान लालघाटी से वीआईपी रोड की ओर, कलेक्ट्रेट तिराहा से कोहेफिजा, जीएडी चैराहा (थाना कोहेफिजा) से करबला की ओर, किलोल पार्क से वीआईपीरोड की ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित था। आम नागरिक जो नए भोपाल से वीआईपी रोड होकर विमानतल जाने वाले वाहन लालघाटी की ओर जाना चाहते थे। वे रोशनपुरा से लिली टॉकीज चैराहा, तलैया तिराहा, भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, हमीदिया रोड, रॉयल मार्केट होकर लालघाटी की ओर आ जा सके थे या एमपी नगर गोविंदपुरा टर्निंग, पिपलानी चैराहा, रत्नागिरी तिराहा, आयोध्या नगर चैराहा भानपुर चैराहा, करोंद चैराहा से आशाराम तिराहा होकर आ जा सकते थे।


नए शहर से इंदौर की ओर जाने वाले वाहन पॉलिटेक्निक चैराहा से भदभदा चैराहा, नीलबड़, रातीबड़ होकर इंदौर की ओर आ-जा सकते थे। कार्यक्रम के दौरान प्रातः आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डिपो चैराहा, रंगमहल टॉकीज चैराहा, रोशनपुरा चैराहा, बाणगंगा चैराहा, मछलीघर तिराहा, के.एन प्रधान तिराहा, गांधीपार्क तिराहा, सातवी वाहिनी मुख्यालय के सामने से पॉलिटेक्निक कॉलेज चैराहा होकर वीआईपी रोड पर जाने वाली समस्त बसों और व्यावसायिक लोडिंग वाहनों जैसे टैक्टर-ट्रॉली आदि को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया था। उक्त वाहनों को रोशनपुरा चैराहे से पुलिस कंट्रोल रूम होते हुए, काली मंदिर, तलैया, भारत टॉकीज तिराहा, हमीदिया रोड होते हुए आवागमन करना था। इसी प्रकार लालघाटी चैराहा से पुराना सचिवालय, रॉयल मार्केट की तरफ आने वाली समस्त बसें और व्यावसायिक लोडिंग वाहन टैक्टर-ट्रॉली आदि पूर्णतः प्रतिबंधित थे। अन्य वाहनों को लालघाटी चैराहा से पुराना सचिवालय, रायल मार्केट ताजमहल दरवाजा, आदर्श अस्पताल थाना शाहजानाबाद होते हुए हमीदिया रोड पर आवागमन करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed