{"_id":"6793a1ea7b340b3bc8078715","slug":"bhopal-after-big-leaders-gathering-crowd-in-mhow-nsui-is-distributing-yellow-rice-in-college-inviting-stude-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: महू में भीड़ जुटाने बड़े नेताओं के बाद NSUI कॉलेज में बांट रही पीले चावल, छात्रों को कर रहे आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: महू में भीड़ जुटाने बड़े नेताओं के बाद NSUI कॉलेज में बांट रही पीले चावल, छात्रों को कर रहे आमंत्रित
Fri, 24 Jan 2025 07:51 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:51 PM IST
सार
27 जनवरी को महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान में शामिल होने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता प्रदेश भर में पहुंच रहे हैं। वहीं अब NSUI ने भोपाल के कॉलेजों में छात्रों को पीले चावल बांट कर आमंत्रित कर रही है।
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के महू में 27 जनवरी को होने वाले जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान में भीड जुटाने लिए प्रदेश भर में कांग्रेसी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कडी में अब कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई भी मौदान में उतर आई हैं। एनएसयूआई कॉलेजों में छात्रों को पीले चावल बांट कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही है। कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को गोविंदपुरा स्थित शासकीय बाबू लाल गौर महाविद्यालय में छात्रों को पीले चावल देकर अभियान में शामिल होने और इससे जुड़ने की अपील की गई।
पीले चावल देकर आमंत्रित किया
NSUI उपाध्यक्ष विदुषी शर्मा ने बताया कांग्रेस पार्टी के द्वारा जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान की शुरुआत दिनांक 27 जनवरी को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की जन्मस्थली मऊ से लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली है। जिसे लेकर आज हमने शासकीय बाबू लाल गौर महाविद्यालय में छात्रों को अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए पीले चावल देकर आमंत्रित किया। जिस प्रकार से महात्मा गांधी, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी एवं संविधान को देश में अनदेखा किया जा रहा है उसके विरोध में इस अभियान के महत्व छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान जिला महासचिव पीयूष पवार, अनुज वर्मा, अजय उइके, रेहान अहमद, हेमप्रकाश वर्मा,सूर्यांश कौरव, ऋषभ बथु , प्रवीण कुमार,चीनू मिश्रा, प्रिंस राज, प्रकाश यादव, राजीव रंजन, राघवेंद्र वर्मा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।