फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: A school van, returning after dropping off children, ran over a four-year-old child

Bhopal: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल जीप ने चार वर्षीय बच्चे को रौंदा, चपेट में आने से मासूम का पैर टूटा

Thu, 05 Feb 2026 09:32 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 09:32 PM IST
सार

Bhopal Accident: भोपाल के गुनगा क्षेत्र में निजी स्कूल की जीप ने घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद बच्चे के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। 

विज्ञापन
Bhopal: A school van, returning after dropping off children, ran over a four-year-old child
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बच्चे को एक निजी स्कूल की तूफान जीप ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम दुपाड़िया निवासी मनोज मेहर निजी कार्य करते हैं। बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे उनका चार वर्षीय बेटा कार्तिक मेहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान ग्राम हिनौती मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल की तूफान जीप बच्चों को छोड़कर वापस लौट रही थी।

विज्ञापन


पढे़ं; शहडोल में अवैध कोयला उत्खनन का भंडाफोड़, जेसीबी व ट्रक जब्त; आधा करोड़ की संपत्ति सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

दुपाड़िया के पास पहुंचते ही जीप ने कार्तिक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा उछलकर सड़क पर गिर गया, तभी जीप का चालक साइड का पहिया उसके दाहिने पैर पर चढ़ गया। इससे बच्चे के पैर में दो स्थानों पर फ्रैक्चर हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने जीप चालक को मौके पर ही रोक लिया और घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। बच्चे को भर्ती कराने के बाद चालक वहां से जाने लगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन ने इलाज खर्च में मदद मांगी, लेकिन चालक ने जीप के दस्तावेज पूरे होने की बात कहकर खर्च उठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गुनगा थाने पहुंचकर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed