फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 94-year-old man from MP meets Rahul Gandhi, got a call, will join the Vote Rights Yatra in Bihar

Bhopal: MP के 94 साल के बुजुर्ग की राहुल गांधी से मुलाकात,आ गया फोन,बिहार के वोट अधिकार यात्रा में होंगे शामिल

Mon, 18 Aug 2025 11:10 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:10 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के सीधी जिला के एक 94 वर्षी बुजुर्ग ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे और बिहार के वोट अधिकार यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें बिहार ले जाने की व्यवस्था कराने की बात कही। 12 घंटा भी नहीं बीते की शाम होते-होते उनको कांग्रेस कार्यालय से फोन आ गया। 
 

विज्ञापन
Bhopal: 94-year-old man from MP meets Rahul Gandhi, got a call, will join the Vote Rights Yatra in Bihar
भारत जोड़ो यात्रा के दौरा राहुल गांधी के साथ करुणा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीधी जिला के एक 94 वर्षी बुजुर्ग करुणा मिश्रा चर्चा में आ गए हैं। दरअसल रविवार को दिल्ली में उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे और राहुल गांधी ने उन्हें देखकर अपना काफिला रोक दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वे बिहार में हो रही वोट अधिकार यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें बिहार ले जाने की व्यवस्था कराने की बात कही। 12 घंटा भी नहीं बीते की शाम होते-होते उनको कांग्रेस कार्यालय से फोन आ गया। करुणा मिश्रा नेहरू जी के  समय से कांग्रेस से जुडे़ हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के परिवार से भी जुडे़ रहे हैं। 
विज्ञापन





नेहरू जी के जमाने से कांग्रेस के संबंध 
करुणा मिश्रा ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि सन 61 में नेहरू जी सिंगरौली आए थे उसे जमाने से वे कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस मैं ही पूरा जीवन बिता। करुणा मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ही एक सबसे योग्य नेता है जो प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि भारतीय नवयुवक ने हिंदुस्तान में ऐसी यात्रा की जो गांधी जी के बाद अद्वितीय थी। अभी बिहार की यात्रा के संबंध में चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने कहा था कि हम आपके बिहार आने की व्यवस्था कराते हैं। अपना मोबाइल नंबर नोट करा दीजिए। उन्होंने बताया कि शाम को इसे लेकर फोन आ गया है। आज हो सकता है कि मुझे कोई लेने आए। 
विज्ञापन


 यह भी पढे़-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बोले-हमारी पीढ़ी ने खराब किया पर्यावरण, ठीक करने की भी हमारी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ की थी पदयात्रा
करूणा मिश्रा ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। करुणा मिश्रा उज्जैन से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा करके पहुंचे थे। करूणा मिश्रा ने कहा था कि प्रतिदिन जब उन्हें (राहुल गांधी) लगता था कि दादा थक गए तो किसी को भेजकर हमें बुलवा लेते थे। पानी पिलाकर दिग्विजय सिंह से कहते थे कि दादा को गाड़ी में बिठाइए। उन्होंने मेरे लिए एक अलग से गाड़ी की व्यवस्था कर दी थी। छोटी गाड़ी में चार रजाई, तकिया गद्दे की व्यवस्था अलग से कर दी थी। उन्हें ये समझ आ गया था कि दादा कंटेनर में नहीं रह पाएंगे। इसलिए अलग से इंतजाम कर दिए।

 यह भी पढे़-सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह की सुनवाई आज, एसआईटी पेश करेगी स्टेटस रिपोर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed