फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP state president Khandelwal said- Our generation spoiled the environment, it is also our responsib

MP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बोले-हमारी पीढ़ी ने खराब किया पर्यावरण, ठीक करने की भी हमारी जिम्मेदारी

Sun, 17 Aug 2025 10:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 17 Aug 2025 10:21 PM IST
सार

भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 'एक बगिया मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
MP News: BJP state president Khandelwal said- Our generation spoiled the environment, it is also our responsib
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में 'एक बगिया मां के नाम' अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 40 वर्ष पहले पर्यावरण और वातावरण की स्थिति इतनी खराब नहीं थी, लेकिन हमारी पीढ़ी ने इसे खराब किया। अब इस असंतुलित पर्यावरण को ठीक करना और आने वाली पीढ़ी को जीवित रहने लायक एक स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी है, जो मानव सभ्यता में हजारों वर्ष पहले हुआ करता था। बीते वर्षों में पर्यावरण से जो खिलवाड़ हुआ है, उसे ठीक करने की जिम्मेदारी भी हमारी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: नकली कीटनाशक से सोयाबीन बर्बाद, शिवराज ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ICAR की टीम करेगी निरीक्षण
विज्ञापन


खंडेलवाल ने ये भी कहा कि पर्यावरण खराब करने की जिम्मेदार हमारी वर्तमान पीढ़ी है, इसलिए इसे बचाना और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी ही जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा समाज और अच्छा पर्यावरण देने की चिंता करें। ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रयास करें, जो सैकड़ों साल पहले हुआ करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ओबीसी पर सियासत भरपूर,पर आधी आबादी को अधूरा नेतृत्व, पिछड़ों को जिलों की कमान देने में BJP-कांग्रेस दोनों पीछे

2100 पौधे रोपे गए
उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है। इस मौके पर 2100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। जहां प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज के साथ जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed