फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal 22 year old shahrukh khan abducted and raped again 14 year old minor girl

भोपाल: जेल से छूटते ही दोबारा अगवा की लड़की, ढाई महीने में दूसरी बार किया दुष्कर्म

Tue, 05 Jan 2021 02:08 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Tue, 05 Jan 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Bhopal 22 year old shahrukh khan abducted and raped again 14 year old minor girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर कानून के जानकार भी हैरान हैं। दरअसल, एक युवक ने कुछ समय पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके चलते उसे जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन पहले उसे हाई कोर्ट से जमानत मिली, जिसके बाद उसने पीड़िता को दोबारा अगवा कर लिया और ढाई महीने में दूसरी बार दुष्कर्म किया। इस बार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सीहोर जिले के इछावर में रहने वाले 22 वर्षीय शाहरुख खान ने 11 अक्टूबर 2020 को 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने बाद छूटा आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी शाहरुख ने करीब एक महीना जेल में बिताया। इसके बाद उसे उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। कानून के जानकारों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज नहीं होने के चलते आरोपी को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

दूसरी बार किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म के मामले में एक बार जेल जाने के बावजूद आरोपी को डर नहीं लगा। उसने 31 दिसंबर को पीड़िता को एक बार फिर अगवा कर लिया और उसके साथ ज्यादती की। किशोरी किसी तरह बचकर भागी तो आरोपी उसके घर तक पहुंच गया। उसने पीड़िता से कहा कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो कोठे पर बैठा दूंगा। 

पुलिस ने फिर बरती लापरवाही

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस मामले में वह शिकायत दर्ज कराने इछावर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद मां-बेटी चाइल्ड लाइन टीम के पास गर्इं तो टीम ने थाने पहुंचकर किशोरी के साथ दोबारा हुई ज्यादती के मामले में एफआईआर लिखने के लिए कहा। इसके बाद भी थाना पुलिस ने इनकार कर दिया। ऐसे में चाइल्ड लाइन टीम बाल कल्याण समिति के पास गई, जिसके बाद पुलिस ने दो जनवरी को केस दर्ज कर लिया। इस मामले में आरोपी अभी फरार है। वहीं, समिति ने किशोरी और उसके माता-पिता को सुरक्षा दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed