फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 0% GST on beef, Jitu Patwari says - will not allow cow slaughter, will protest across the state on Sep

Bhopal: गोमांस पर 0% GST, जीतू पटवारी बोले- गाय नहीं कटने देंगे, 26-27 सितंबर को पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन

Tue, 23 Sep 2025 08:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 23 Sep 2025 08:21 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार के गोमांस पर 0% GST के फैसले का विरोध किया है। पटवारी ने कहा कि यह फैसला गोमांस के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है और कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी।

विज्ञापन
Bhopal: 0% GST on beef, Jitu Patwari says - will not allow cow slaughter, will protest across the state on Sep
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार के गोमांस पर 0% GST के फैसले का विरोध किया है। पटवारी ने कहा कि यह फैसला गोमांस के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है और कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। मंगलवार को पटवारी ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने गोवंशीय पशुओं के मांस पर जीएसटी दरें शून्य कर दी हैं। इसका क्या मैसेज है। गोभक्त मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का विरोध करेगी। हम किसी भी कीमत पर गाय नहीं कटने देंगे और गोमांस का निर्यात नहीं होने देंगे।पटवारी ने कहा कि 26 और 27 सितंबर को कांग्रेस पार्टी पूरे मप्र में इसके विरोध में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

गाय के नाम पर वोट लेना चहती है भाजपा
पटवारी ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले कहा कि हम गो भक्त हैं और कांग्रेसी दूसरे जानवर पालते हैं। कांग्रेस का विचार वो है जो हिन्दू धर्म का विचार है। जियो और जीने दो का जो जैन धर्म का विचार है। प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। जब विश्व के कल्याण की हम बात करते हैं तो उसमें इंसानों, जीव जंतुओं प्रकृति की रक्षा की बात होती है। बीजेपी और मोहन यादव इससे अलग सोच रखते हैं। वोट लेने के लिए गाय की पूजा करते हैं पटवारी ने कहा- वे(मुख्यमंत्री) गाय की पूजा क्यों करना चाहते हैं इसलिए क्योंकि गाय के नाम पर वोट लेना है। बीजेपी गाय का कत्ल कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-गरबा पंडालों में लगे पोस्टर,जिहादियों को आना मना,धीरेन्द्र शास्त्री बोले-प्रवेश द्वार पर रखें गौमूत्र

गोशालाओं की करेंगे विजिट
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक आंदोलन चलाएगी। जिसमें सभी गोशालाओं की हम विजिट करेंगे। सड़क पर जो गो माताएं हैं उन्हें घेरकर हम कलेक्टर ऑफिस ले जाएंगे। मोहन यादव को आगाह कर रहा हूं अगर आपने गोमांस पर पर जीरो GST किया तो इसका हम विरोध करते हैं। आठ साल से जो GST वसूली गई वो वापस की जाए। इस मामले को लेकर 26 और 27 तारीख को कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। कांग्रेस पार्टी गाय को नहीं कटने देंगे गाय माता की रक्षा करेंगे और नकली गोभक्तों का चेहरा बेनकाब करेंगे।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश का अनुमान, 25 सितंबर के बाद शुरू होगा तेज बारिश का दौर


सबसे ज्यादा गोमांस का एक्सपोर्ट भारत से
पटवारी ने कहा कि मैं आरोप लगा रहा हूं कि दुनिया में सबसे ज्यादा गोमांस का एक्सपोर्ट कहीं से हो रहा है तो वो भारत से हो रहा है। नरेन्द्र मोदी के राज में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना गोमांस कहां से आ रहा है? अगर भारत की गोमाता का गोमांस जा रहा है तो देश और प्रदेश के कई राज्यों में बीजेपी की तो सरकार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed