{"_id":"6447ba676f09270e7c0e32e0","slug":"barkheda-pathani-of-bhopal-renamed-now-it-will-be-lal-bahadur-shastri-nagar-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल के बरखेड़ा पठानी का नाम बदला, अब होगा लालबहादुर शास्त्री नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल के बरखेड़ा पठानी का नाम बदला, अब होगा लालबहादुर शास्त्री नगर
Tue, 25 Apr 2023 05:08 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 25 Apr 2023 05:08 PM IST
सार
भोपाल में स्थानों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। बरखेड़ा पठानी का नाम बदलकर अब लाल बहादुर शास्त्री नगर कर दिया गया है। इस संबंध में भोपाल नगर निगम ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम
- फोटो : अम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल नगर निगम ने मंगलवार को आदेश जारी किया कि बरखेड़ा पठानी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के नाम पर 'लाल बहादुर शास्त्री नगर (भेल)' किए जाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। वैधानिक कार्यवाही के आदेश भी जारी हो चुके हैं। इस वजह से भविष्य प्रश्नाधीन क्षेत्र और कॉलोनी का फिर से नामांतरण न किया जाए।
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम के आयुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके अनुसार नगर निगम के 21 मार्च 2023 को हुए सम्मिलन में नाम बदलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ था। अब इसका पालन किया जाए। इसी तरह के आदेश एशबाग स्टेडियम और दो अन्य सड़कों के नामकरण को लेकर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एशबाग स्टेडियम का नाम भी बदलेगा
भोपाल नगर निगम के जिस सम्मिलन में बरखेड़ा पठानी का नाम बदला गया था, उसमें एशबाग स्टेडियम का नाम बदलकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के पिता और पूर्व सांसद कैलाश सारंग के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित हुआ था। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए स्टेडियम का नाम किसी खिलाड़ी के नाम पर रखने की मांग की थी। इसी तरह जहांगीराबाद पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के नाम पर और गुफा मंदिर से सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइंस की सड़क का नाम शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के नाम पर रखने का फैसला भी सर्वसम्मति से पारित हुआ था।
