{"_id":"6721d63534fdcc07b5044519","slug":"baba-bageshwar-dham-dhirendra-krishna-shastri-sparks-controversy-over-diwali-firecracker-ban-diwali-2024-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Bageshwar: दीपावली में पटाखा बैन पर भड़के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कहा- ‘बकरीद पर क्यों नहीं होता ये’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Bageshwar: दीपावली में पटाखा बैन पर भड़के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कहा- ‘बकरीद पर क्यों नहीं होता ये’
Wed, 30 Oct 2024 12:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:16 PM IST
सार
Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। दीपावली के अवसर पर पटाखों पर लगे बैन को लेकर हो रही बहस में अब बाबा बागेश्वर भी शामिल हो गए हैं और उन्होंने इस प्रतिबंध को षड्यंत्र करार दिया है।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली पर पटाखा बैन विवाद पर बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जब भी हिंदुओं के त्योहार आते हैं, उनमे साजिश रची जाती है। होली-दिवाली पर ज्ञान दिया जाता है, कोई बकरीद पर सवाल क्यों नहीं उठाता?
विज्ञापन
बागेश्वर बाबा ने आगे कहा, "यह इस देश का दुर्भाग्य है कि जब भी सनातन हिंदू धर्म के त्योहार आते हैं, कोई न कोई कानून के उल्लंघन की बात करता है, रोक लगाता है, रोक लगाने की मांग करता है। किसी ने कहा कि दिवाली पर जो इतने तेल के दिए जलाए जाते हैं, उससे कितने गरीबों का भला हो जाएगा।" उन्होंने कहा, "मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस देश में बकरीद भी तो मनाई जाती है, उसे बंद करवा दो। बकरीद में जो लाखों रुपयों के बकरे काटे जाते हैं, उन रुपयों को गरीबों में बांट दो, इससे उनका भला होगा। साथ ही जीव हिंसा भी बचेगी।"
विज्ञापन
कई राज्यों में पटाखों पर बैन
बता दें कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पटाखों के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू किए हैं। केवल ‘ग्रीन क्रैकर्स’ ही सीमित समय के लिए अनुमति प्राप्त हैं, जो प्रदूषण को कम करने में सहायक माने जाते हैं।
विज्ञापन
