फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   another drug wali aunty bindu in indore caught in 15 year old girl gang rape case

एक और ड्रग वाली आंटी: दो-दो पति छोड़ ब्वायफ्रेंड संग बसाया आशियाना, छात्रा को दिया था नशीला पदार्थ

Wed, 27 Jan 2021 08:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Wed, 27 Jan 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
another drug wali aunty bindu in indore caught in 15 year old girl gang rape case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के इंदौर में ड्रग वाली आंटी प्रीति का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शहर में एक ड्रग वाली आंटी मिली है। उसका नाम बिंदू बताया जा रहा है। दरअसल, उसका पर्दाफाश छठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले के चलते हुआ। बताया जा रहा है कि बिंदू ने अपने घर में पीड़ित छात्रा को नशीला पदार्थ दिया था, जिसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इस रिपोर्ट में रूबरू होते हैं भोपाल की ड्रग वाली आंटी के काले कारनामों से...

विज्ञापन

 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में कुछ दिन पहले 15 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इस मामले में पीड़िता ने गजनी ठाकुर, अमन वर्मा, बिंदू समेत कई लोगों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने पड़ताल की तो पूरा मामला नशे के सौदागरों से जुड़ा हुआ मिला, जो ड्रग वाली आंटी बिंदू की सरपरस्ती में चल रहा था। बिंदू एमडीएमए, ब्राउन शुगर और कोकीन सप्लाई करती थी। साथ ही, नाबालिगों को भी इस धंधे में धकेल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है बिंदू आंटी?

पुलिस के मुताबिक, 38 साल की बिंदू उर्फ बीनू गांगले मूल रूप से बड़वानी जिले की रहने वाली है। अब उसने इंदौर की पिंक सिटी पंचवटी कॉलोनी में अपना ठिकाना बना लिया। बताया जा रहा है कि बिंदू ने दो शादियां कीं। पहले पति मनोहर ने उसे तलाक देकर संन्यास ले लिया था। वहीं, साल 2000 में वह जितेंद्र नाम के शख्स के साथ सात फेरों के बंधन में बंधी। हालांकि, साल 2015 में जितेंद्र से भी उसका रिश्ता टूट गया। बिंदू के एक बेटी और एक बेटा है। जितेंद्र से रिश्ते-नाते खत्म होने के बाद बिंदू अपने ब्वायफ्रेंड आकाश के साथ रहने लगी। यहां बिंदू का परिचय अमन और गजनी से हुआ था, जिसके बाद बिंदू ड्रग्स के धंधे से जुड़ गई।
विज्ञापन

करीब पांच साल से कर रही नशे का कारोबार

जांच में पता चला है कि ड्रग्स का काम करने के लिए बिंदू ने गांधी नगर स्थित अपनी नानी का घर छोड़ दिया था। इसके बाद वह पंचवटी नगर में रहने लगी। करीब पांच साल से वह नशे का कारोबार कर रही है। इस दौरान उसने पंचवटी वाले घर में कुछ बदलाव कराए। इसके तहत एक ऐसा कमरा बनवाया, जिसमें अनैतिक कार्यों के साथ-साथ नौजवानों को ब्राउन शुगर का नशा कराया जाता था। बिंदू 15 से 20 साल के नौजवानों को शिकार बनाती थी। इसके बाद उनसे ड्रग्स सप्लाई करवाती थी।

अमन-गजनी में ऐसे हुई दोस्ती

पुलिस ने बताया कि गजनी उर्फ गोलू ठाकुर पहले देवास में रहता था। तलाक के बाद उसकी मां इंदौर आ गई और कैफे में वेटर की नौकरी करने लगी। यहां गजनी की मुलाकात अमन से हुई। वह उज्जैन और राजस्थान से ड्रग्स लाता था। अमन ने गोलू को एक्स्ट्रा कमाई का लालच दिया, जिसके बाद वह भी ड्रग्स के धंधे में जुड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed