{"_id":"68a32d675cc9219ab7059618","slug":"aiims-bhopal-first-top-surgery-of-a-transman-done-in-aiims-gender-affirmative-healthcare-started-in-the-hosp-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Bhopal: एम्स में ट्रांसमैन की हुई पहली टॉप सर्जरी, अन्य जेंडर-अफर्मेटिव ऑपरेशन भी किए जाएंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS Bhopal: एम्स में ट्रांसमैन की हुई पहली टॉप सर्जरी, अन्य जेंडर-अफर्मेटिव ऑपरेशन भी किए जाएंगे शुरू
Mon, 18 Aug 2025 08:11 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:11 PM IST
सार
एम्स भोपाल ने पहली बार किसी ट्रांसमैन की "टॉप सर्जरी" सफलतापूर्वक की है।यह उपलब्धि मध्य भारत में ट्रांस समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का संकेत है। आने वाले महीनों में अन्य जेंडर-अफर्मेटिव ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे। इसके लिए टॉप और बॉटम, दोनों का रोडमैप भी तय किया जा रहा है।
विज्ञापन
एम्स भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एम्स भोपाल ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने पहली बार किसी ट्रांसमैन की "टॉप सर्जरी" सफलतापूर्वक की है।यह उपलब्धि मध्य भारत में ट्रांस समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का संकेत है। एम्स की कई विभाग की टीम द्वारा इंपीरियर पेडिकल तकनीक से मरीज में अतिरिक्त ब्रेस्ट टिशू (छाती ऊतक) हटाए गए। इस दौरान विशेष रूप से निप्पल एरियोला कॉम्प्लेक्स (NAC) सुरक्षित रखा गया। विशेषज्ञों ने कहा कि इससे मरीज की संवेदना और रिकवरी की संभावना बनी रहती है।
अपनी पहचान को गरिमा के साथ जीने का नया अवसर
चिकित्सकों का कहना है कि यह हस्तक्षेप केवल शल्यचिकित्सा नहीं, बल्कि मरीज के लिए अपनी पहचान को गरिमा के साथ जीने का नया अवसर है। एम्स की ट्रांसजेंडर हेल्थ सेवाओं को बढ़ाते हुए, आने वाले महीनों में अन्य जेंडर-अफर्मेटिव ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे। इसके लिए टॉप और बॉटम, दोनों का रोडमैप भी तय किया जा रहा है। सामुदायिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता और समग्र देखभाल (होलिस्टिक केयर) का मॉडल खड़ा किया जा रहा है, ताकि सेवाएं क्लिनिक से आगे समुदाय तक पहुंच सकें।
यह भी पढ़ें-जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर बोले पटवारी, राहुल गांधी ने फोन कर जिला अध्यक्ष बनाए जाने की दी सूचना
विज्ञापन
सामाजिक कलंक अभी भी बड़ा अवरोध
एम्स के ट्रांसजेंडर हेल्थ क्लिनिक के नोडल अधिकारी के अनुसार, भारत में ट्रांस मैन की स्वास्थ्य जरूरतें ट्रांस वूमन की तुलना में कम पहचानी जाती हैं। पूर्वाग्रह और सामाजिक कलंक अभी भी बड़े अवरोध हैं, इसलिए अधिक रिसर्च, संवेदनशील प्रोटोकॉल और लिव्ड एक्सपीरियंस वाले लोगों की भागीदारी जरूरी है।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस विधायक मसूद की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी कॉलेज मामले में कोर्ट ने 3 दिन में FIR करने दिए निर्देश
क्यों की जाती है टॉप सर्जरी
टॉप सर्जरी का उद्देश्य छाती का आकार पुरुष-सदृश (मैस्क्युलिन) बनाना है ताकि ट्रांस मैन अपने शरीर में सहज महसूस कर सकें। इसमें आम तौर पर अतिरिक्त ब्रेस्ट टिशू और स्किन हटाना, निप्पल एरियोला का आकार और स्थिति सही करना, और कंटूरिंग शामिल होती है। इंपीरियर पेडिकल जैसी तकनीकों NAC को संरक्षित रखते हुए बेहतर सौंदर्यात्मक परिणाम और संभावित संवेदना बनाए रखने में मदद करती हैं। यह प्रक्रिया हार्मोन थेरेपी लेने या न लेने दोनों स्थितियों में, चिकित्सा मूल्यांकन के आधार पर योजना बनाकर की जाती है।