फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   After ED, now Income Tax Department will attach the benami properties of former constable Saurabh Sharma

Bhopal Crime: ईडी के बाद अब आयकर विभाग अटैच करेगा पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा की बेनामी संपत्तियां

Wed, 20 Aug 2025 11:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की करीब 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियों की जांच आयकर विभाग कर रहा है। 52 किलो सोना और 11 करोड़ नकदी जब्त की गई थी। आयकर, ईडी और लोकायुक्त तीनों जांच एजेंसियां सौरभ और उसके सहयोगियों की संपत्तियों की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
After ED, now Income Tax Department will attach the benami properties of former constable Saurabh Sharma
सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और करीबियों व सहयोगियों की करीब सौ करोड़ की बेनामी संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कुछ माह पहले जब्त किए जाने के बाद अब आयकर विभाग भी बेनामी संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में जुटा है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग सौरभ शर्मा और उसके बिजनेस पार्टनर चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल और उसकी कंपनियों के नाम दर्ज की गई संपत्तियों का रिकॉर्ड भी खंगाल रहा है। 18-19 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित निवास के साथ उसके बिजनेस पार्टनर व अन्य करीबियों के यहां छापा मारा था। इसके बाद 19-20 दिसंबर की दरमियानी रात आयकर की टीम ने मेंडोरा में सौरभ शर्मा के एक रिश्ते के बहनोई के फार्महाउस में लावारिस हालत में खड़ी बिजनेस पार्टनर चेतन सिंह गौर के नाम रजिस्टर्ड इनोवा कार से 52 किलोग्राम सोना और करीब 11 करोड़ नकदी बरामद की है। इस सोने और नकदी को लेकर आयकर विभाग, लोकायुक्त पुलिस और ईडी तीनों ने अलग-अलग जांचें की हैं, लेकिन सौरभ शर्मा और उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति ने 52 किलोग्राम सोना और ग्यारह करोड़ नकदी पर दावा नहीं किया है। ऐसे में यह संपत्ति बेनामी संपत्ति की श्रेणी में जा रही है। 
विज्ञापन


चूंकि यह सोना और नकदी आयकर विभाग ने जब्त किया था, लिहाजा पहला हक आयकर विभाग को ही इस मामले में कार्रवाई को है। आयकर विभाग की बेनामी विंग ने सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल और अविरल कंस्ट्रक्शन की कई प्रॉपर्टी के संबंध में जानकारी जुटा रहा है। आयकर छापेमारी के बाद बीते वर्ष 27 दिसंबर को ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके करीबियों के यहां छोमारी की थी। ईडी ने  जांच के बाद अपना चालान भी कोर्ट में पेश कर चुकी है। ईडी बेनामी प्रतिषेध अधिनियम के तहत सौरभ शर्मा और उससे जुड़े अन्य आरोपियों की करीब 100 करोड़ की संपत्ति को भी अटैच कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संपत्तियों की जांच कर रहा आयकर विभाग
आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो वह सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा के नाम पर ग्वालियर के विनय नगर में स्थित प्लॉट नंबर 103 सहित तीन अन्य संपत्तियों की जांच कर रहा है। इन चारों संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 60 लाख से अधिक आंका जा रहा है। इसके साथ ही ग्वालियर के खेरियाकुलाठ में 14 लाख की 0.387 हेक्टेयर खेती की जमीन, कुशराजपुर में साढ़े 19 लाख की 1 बीघा खेती की जमीनके साथ भोपाल के अरेरा कालोनी ई-7 में हाउसिंग बोर्ड का दो मंजिला मकान जांच में है। इस मकान की कीमत पौने दो करोड़ के करीब आंकी जा रही है। सौरभ की रिश्तेदार रेखा तिवारी को सौरभ की पत्नी दिव्या तिवारी द्वारा भोपाल में 32 लाख से अधिक कीमत की जमीन, दिव्या और रेखा के नाम भोपाल के भैरांपुर में सवा करोड़ की जमीन, इंदौर के सांवेर में शाकम्बरी एवेन्यू में प्लॉट नंबर 33 भी आयकर की जांच में शामिल है। सांवेर का यह प्लॉट राजमाता भारत माता शिक्षा और समाज कल्याण समिति है। इस समिति को सौरभ शर्मा और उनकी मां उमा शर्मा संचालित कर रही हैं। इसी शिक्षा समिति द्वारा शाहपुरा में एक बड़ा स्कूल निर्माण कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed