फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Accused of kidnapping and rape caught while smuggling ganja

Bhopal Crime: अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी गांजा तस्करी करते हुए पकड़े, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Jun 2024 05:53 PM IST
सार

Bhopal Crime: राजधानी की क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 30 हजार रुपए कीमत का गांजा जब्त किया है। 

विज्ञापन
Accused of kidnapping and rape caught while smuggling ganja
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुलिस के द्वारा इन तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरोह का मुख्य सरगना अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में पहले गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा उसके खिलाफ आधा दर्जन अपराध पहले से दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गोविंदपुरा स्थित भेल दशहरा मैदान के पास मौजूद तीन युवकों के पास मादक पदार्थ हो सकता है।

विज्ञापन


मुखबिर ने तीनों का हुलिया भी पुलिस को बताया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने दशहरा मैदान की सीढिय़ों के पास बैठे तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम सौरभ वंशकार (20), अखिल चौधरी (22) और राज पाटिल (20) तीनों निवासी आनंद नगर थाना पिपलानी बताया। पुलिस ने युवकों के पास मौजूद प्लास्टिक की थैली खोलकर चेक की तो उसके अंदर 2 किलोग्राम गांजा रखा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और कहां पर सप्लाई करने वाले थे, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

बलात्कार में गिरफ्तार हो चुका है मुख्य आरोपी 
पुलिस ने बताया कि गांजा तस्कर गिरोह का मुख्य सरगना अखिल चौधरी ड्राइवरी करता है। वह नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के मामले में बिलखिरिया पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा उसके खिलाफ पिपलानी थाने में मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत अन्य अपराध पहले से दर्ज हैं। बाकी दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed