फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A Major Step in Women's Health: 'Shakti Center' Emerges as a One-Stop Treatment Hub; Care to Be Provided Using

महिलाओं के स्वास्थ्य में बड़ा कदम: शक्ति सेंटर बना एक ही जगह इलाज का केंद्र, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा उपचार

Mon, 23 Mar 2026 09:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 23 Mar 2026 09:17 PM IST
सार

भोपाल में शुरू हुआ शक्ति सेंटर महिलाओं के लिए एक ही जगह पर समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। यहां इलाज के साथ जांच, जागरूकता और रोकथाम पर भी जोर रहेगा, जिससे महिलाओं को बेहतर और सुलभ उपचार मिल सकेगा।

विज्ञापन
A Major Step in Women's Health: 'Shakti Center' Emerges as a One-Stop Treatment Hub; Care to Be Provided Using
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देते हुए आज ‘शक्ति सेंटर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। यह सेंटर महिलाओं के लिए एक ऐसा केंद्र होगा, जहां किशोरावस्था से लेकर रजोनिवृत्ति तक की सभी समस्याओं का समग्र उपचार उपलब्ध रहेगा। यहां बहुसिस्टिक अंडाशय समस्या, मासिक धर्म संबंधी विकार, बांझपन, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और रजोनिवृत्ति से जुड़ी बीमारियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


रोकथाम और जागरूकता पर जोर
उद्घाटन के दौरान मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि यह केंद्र केवल उपचार ही नहीं करेगा, बल्कि समय पर जांच और जागरूकता के माध्यम से गंभीर बीमारियों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन




आधुनिक तकनीक से मिलेगा राहत
सेंटर की प्रमुख डॉ. रचना दुबे ने बताया कि यहां महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। केंद्र में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनसे पेशाब रुक न पाना, गर्भाशय का खिसकना, प्रसव के बाद की समस्याएं, संक्रमण और अन्य स्त्री रोगों का प्रभावी उपचार संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-ग्रीन-स्मार्ट सिटी विजन, 3938 करोड़ का प्लान, पानी-सीवेज-आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

अब छुपानी नहीं पड़ेगी समस्या
विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती उम्र और बार-बार प्रसव के कारण होने वाली समस्याएं जैसे खांसी, छींक या हँसी के दौरान पेशाब का निकलना, महिलाओं के लिए असहज स्थिति बनाता है। यह केंद्र ऐसी समस्याओं के समाधान में बड़ी राहत देगा। स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय ‘शक्ति सेंटर’ को महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो उपचार के साथ-साथ जागरूकता और रोकथाम पर भी बराबर ध्यान देगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed