{"_id":"67c8518ce37e70e8180b8f0e","slug":"a-class-12-student-committed-suicide-by-hanging-herself-in-bhopal-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परीक्षा में फेल होने का था डर...पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परीक्षा में फेल होने का था डर...पुलिस जांच में जुटी
Wed, 05 Mar 2025 06:58 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 05 Mar 2025 06:58 PM IST
सार
Bhopal News: छात्रा अकाउंटेंसी विषय में दो बार फेल हो चुकी थी और इस बार भी परीक्षा को लेकर तनाव में थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और फांसी के फंदे पर झूल गई। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
छात्रा ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, वह अकाउंटेंसी विषय में दो बार फेल हो चुकी थी और इस बार भी परीक्षा को लेकर तनाव में थी। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय नोशीन जाफरी, पिता सबी हसन, प्रीमियम ऑर्चिड कॉलोनी, करोंद में परिवार के साथ रहती थी और सेंट्रल स्कूल नंबर-1 में 12वीं की छात्रा थी। उसके पिता रेलवे में लोको पायलट हैं।
मंगलवार देर शाम नोशीन के पिता, मां और दो छोटी बहनें घर के ग्राउंड फ्लोर पर रोजा इफ्तारी की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। छोटी बहन ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से बंद था। इसके बाद माता-पिता पहुंचे और दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि नोशीन फंदे से लटकी हुई थी। उसे तुरंत करोंद स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि परीक्षा में फेल होने के डर से उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।