फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A case of rape of a minor girl and a woman came to light in Bhopal

Bhopal Crime: नाबालिग छात्रा से दरिंदगी, महिला से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म…दो अलग-अलग घटना के कांपी राजधानी

Tue, 12 Nov 2024 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Nov 2024 06:18 PM IST
सार

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में एक नाबालिग छात्रा से दरिंदगी की गई है। वहीं एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की गई है। दोनों में मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
A case of rape of a minor girl and a woman came to light in Bhopal
दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पहला मामला हबीबगंज इलाके का है। जहां की रहने वाली एक स्कूली छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी के चंगुल से छूटी पीड़िता ने थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया है। आरोपी ने बर्तन लेने के बहाने पीड़िता को अपने घर बुलाया था।

विज्ञापन


वह काफी दिनों से उस पर बुरी नजर रखे हुए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार इलाके की एक झुग्गीबस्ती में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा है। पड़ोस में रहने वाला आदि नामक युवक काफी दिनों से उस पर बुरी नजर रखे था, लेकिन किशोरी उससे बातचीत करती थी।
विज्ञापन


करीब तीन महीने पहले आदि ने किशोरी को बताया कि उसके मोबाइल पर किशोरी का नहाते हुए अश्लील फोटो है, अगर वह बात नहीं करेगी तो वह उसे वायरल कर देगा। उसके बाद से किशोरी आदि से बातचीत करने लगी थी। चार दिन पहले दोपहर के समय आदि ने किशोरी को बताया कि उसके कुछ बर्तन घर पर रखे हुए हैं, जो आकर ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर किशोरी बर्तन लेने के लिए आदि के घर पहुंची तो उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और पिता के बाहर से आने के बाद सोमवार रात को थाने जाकर आदि के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार
वहीं दूसरा मामला छोला मंदिर के पास का है। जहां पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पिछले दिनों एक महिला को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने का भी दबाव बनाया था।

घटना के बाद वह मौके से भाग निकला था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार टीला जमालपुरा निवासी 32 वर्षीय महिला पूड़ी बनाने का काम करती है। बीती आठ नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह काम से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसे परिचित साजिद खान मिल गया।

साजिद आटो चलाता है। उसने महिला से बोला कि वह अपनी मां से मिलवाना चाहता है। परिचित होने के कारण महिला उसके साथ ऑटो में बैठकर चली गई। साजिद महिला को अपने घर लेकर पहुंचा, लेकिन वहां उसकी मां नहीं थी। महिला ने जब मां के बारे में पूछा तो बताया कि वह सामान लेने के लिए बाहर गई हैं।

उसके बाद साजिद ने दरवाजा बंद कर लिया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट भी की। रात करीब नौ बजे महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो साजिद ने महिला को घर से जाने दिया और खुद भी मौके से भाग निकला।



बाद में पीड़िता ने थाने जाकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम लगाई गई थी। टीम ने लगातार उस पर नजर रखी, तभी सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed