फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   3 special trains between Rani Kamlapati and Gaya during Pitru Paksha: 24 coaches each, with stops at 17 statio

पितृपक्ष में रानी कमलापति-गया के बीच 3 विशेष ट्रेनें: 24 कोच होंगे,नर्मदापुरम-इटारसी समेत 17 स्टेशनों पर ठहराव

Mon, 07 Sep 2026 07:56 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 07 Sep 2026 07:56 PM IST
सार

पितृपक्ष में गया जाने वाले यात्रियों के लिए रानी कमलापति से तीन विशेष ट्रेनें चलेंगी। 27 सितंबर, 2 और 7 अक्टूबर को रवाना होने वाली ट्रेन 24 कोच की होगी और नर्मदापुरम-इटारसी समेत 17 स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
3 special trains between Rani Kamlapati and Gaya during Pitru Paksha: 24 coaches each, with stops at 17 statio
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पितृपक्ष के दौरान गया जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति से गया के बीच तीन विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इससे पितृपक्ष में गया जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया से 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
विज्ञापन


नर्मदापुरम-इटारसी में ये रहेगा समय
रानी कमलापति से चलने वाली ट्रेन नर्मदापुरम शाम 4:34 बजे और इटारसी शाम 5:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में गया से चलने वाली ट्रेन इटारसी दोपहर 2:05 बजे और नर्मदापुरम 2:43 बजे पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच रहेंगे। इनमें 2 एसएलआर/डी, 4 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल की सड़कों पर सियासत गरम: अरुण यादव बोले-सड़कें कम, मौत के गड्ढे ज्यादा,फूल चढ़ाकर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्टेशनों पर ठहरेगी
ट्रेन दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड पर रुकेगी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्री ट्रेन के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139, रेलवन एप और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से इस विशेष रेल सेवा का लाभ लेने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed