{"_id":"61dabd09d9d7677ac103890b","slug":"bhopal-the-hobby-of-mustache-became-expensive-if-the-mustache-was-not-cut-then-the-constable-was-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: महंगा पड़ा मूंछों का शौक, मूंछ नहीं कटाई तो आरक्षक को कर दिया निलंबित...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: महंगा पड़ा मूंछों का शौक, मूंछ नहीं कटाई तो आरक्षक को कर दिया निलंबित...
Sun, 09 Jan 2022 04:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 04:16 PM IST
सार
क्या आपने कभी सुना है कि मूंछों के कारण किसी की नौकरी जा सकती है। अगर नहीं तो ये खबर पढ़ लीजिए। एक पुलिस जवान को मूंछों का शौक इतना महंगा पड़ा कि उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस तरह की मूंछे रखी है आरक्षक ने जो अधिकारियों को नहीं आई पसंद।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्या आपने कभी सुना है कि मूंछों के कारण किसी की नौकरी जा सकती है। अगर नहीं तो ये खबर पढ़ लीजिए। एक पुलिस जवान को मूंछों का शौक इतना महंगा पड़ा कि उसे निलंबित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के जवान राकेश राणा ने अपनी मूंछें विशेष आकार में कटवा रखी है। उसकी मूंछें कैप्टन अभिनंदन जैसी लगती है। जवान राकेश राणा एसएएफ में चालक के पद पर पदस्थ है। वह विशेष पुलिस महानिदेशक को-ऑपेरेटिव फ्रॉड के पास ड्यूटी पर था और उसके साहब को उसकी मूंछें टर्नआउट चेक में भद्दी लगीं। उसे अधिकारी ने मूंछ और बाल कटवाने का आदेश दिया तो उसने मूंछ कटवाने से साफ मना कर दिया। इस पर अधिकारी नाराज हुए और उसके वरिष्ठ अधिकारी से कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी ने उसके निलंबन का आदेश जारी कर दिया। आदेश में लिखा कि आरक्षक चालक को मूंछ और बाल कटवाने के आदेश दिए थे जो उसने नहीं माने। उसने मूंछ और बाल जस के तस रखने की हठ की जो कि यूनिफॉर्म सेवा में अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस कृत्य का अन्य कर्मचारियों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन