फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Seva Dal took out a rally against the government, former CM Digvijay Singh again surrounded the government

भोपाल: सेवा दल ने निकाली सरकार के खिलाफ रैली, कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला दर्ज करेगी पुलिस

Wed, 19 Jan 2022 06:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 06:41 PM IST
सार

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा, उन्होंने कहा कि शिवराज और भाजपा का शासन फेल है। प्रदेश में शराब बिक रही है, गरीबों का राशन बाजार में बिक रहा है।

विज्ञापन
Bhopal: Seva Dal took out a rally against the government, former CM Digvijay Singh again surrounded the government
सेवादल की रैली में शामिल दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आज सेवादल ने राज्य सरकार के विरोध में रैली निकाली। रैली कांग्रेस कार्यालय में जाकर खत्म हुई। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में  वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक जैन भाभा की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान पीसी शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
 
कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि सरकार 24 घंटे में 50 घंटे काम करें, लेकिन नतीजा क्या हो रहा है। प्रदेश में अवैध शराब बिक रही है, गरीबों का राशन बाजार में बिक रहा है। सीएम खुद राजगढ़ में जाकर अधिकारियों को सस्पेंड कर के आए। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस के विधायक ने भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, तब जानकारी मिली। सांसद महोदय और भाजपा के नेताओं ने शिकायत नहीं की। पूरे प्रदेश में भाजपा और शिवराज जी का शासन फेल है, गरीब त्रस्त हैं दलाल मस्त हैं। 
विज्ञापन


वहीं रतलाम के सुराना गांव में हिन्दुओं के पलायन के मामले पर उन्होंने कहा कि ये जो देश में नफरत का बीज बोए हुए हैं, क्योंकि हर स्तर पर ये फेल हो गए हैं। मंहगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, बिजली के बिल बढ़ते जा रहे हैं। खाद मिल नहीं रही है। इनके पास 1925 से आज तक केवल एक एजेंडा है वो है नफरत, नफरत कोई धर्म नहीं फैलाता। नफरत वो फैलाते हैं जो धर्म की परिभाषा नहीं समझते, इंसानियत के खिलाफ है, भारतीय संविधान के खिलाफ हैं वो ही देश में नफरत फैला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस द्वारा निकाली गई सेवादल की रैली पर कोरोना एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर ने कोरोना नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज करने की बात कही है। पुलिस सेवादल द्वारा निकाली रैली की वीडियोग्राफी कराएगी। रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed